न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलर रिलीज़ से पहले फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं ने लिया यह बड़ा फैसला, अक्षय कुमार के फैंस के लिए है अच्छी खबर

टीज़र देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस को काफी निराशा हाथ लगी क्योंकि टीजर में अक्की को बहुत की कम स्पेस दिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Sep 2018 3:07:00

ट्रेलर रिलीज़ से पहले फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं ने लिया यह बड़ा फैसला, अक्षय कुमार के फैंस के लिए है अच्छी खबर

सुपरस्टार रजनीकांत Rajinikant और अक्षय कुमार Akshay Kumar की आने वाली फिल्म '2.0' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वही फिल्म का टीज़र कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया है। यह टीजर यूट्यूब से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी धमाल मचा चुका है। बता दे, फिल्म का पहला लुक नवम्बर 2016 में रिलीज किया गया था, जिसके बाद अक्षय कुमार और रजनीकांत के फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। सोशल मीडिया पर उस समय हर कोई यही लिख रहा था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2010 में आई 'रोबोट' का दूसरा पार्ट है। पिछले काफी समय से अपने बजट और हई लेवल एक्शन और जबरदस्त प्रमोशन के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदुस्तानी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट पहले 400 करोड़ रुपए था जिसे बाद में बढ़ा कर 500 करोड़ रुपए कर दिया गया।

टीज़र देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस को काफी निराशा हाथ लगी क्योंकि टीजर में अक्की को बहुत की कम स्पेस दिया गया था। अक्षय कुमार के फैंस से इस तरह के नकारात्मक रिएक्शन पाने के बाद '2.0' के निर्माताओं ने यह फैसला किया है कि वो ट्रेलर में अक्षय कुमार को रजनीकांत से ज्यादा स्क्रीन स्पेस देंगे।

bollywood,2point0 trailer,2 0 trailer,Akshay Kumar,rajinikanth

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार ‘2.0 के निर्माता अक्षय कुमार के फैंस को नाराज नहीं करना चाहते हैं। वो जानते हैं कि अक्षय कुमार को हिन्दी भाषी दर्शक कितना पसंद करते हैं। अगर वो अक्षय के फैंस को 2.0 के लिए उत्साहित करने में कामयाब रहे तो फिल्म की कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसीलिए निर्माताओं ने टीजर रिएक्शन्स के बाद ट्रेलर में अक्षय कुमार को ज्यादा स्क्रीन स्पेस देने का फैसला किया है। जहां अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार किया है, वहीं रजनीकांत की पिछली कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी हैं। यह एक बड़ी वजह है कि 2.0 के निर्माता अक्की के फैंस को नाराज नहीं करना चाहते हैं।’ बता दें डायरेक्टर शंकर की '2.0' में अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ-साथ एमी जैकसन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

अक्षय कुमार ऐसे बने विलेन

इनदिनों सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्म प्रोडक्शन हाउस लाइका ने इसका मेकिंग वीडियो एक साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था लेकिन अब इसे यू-ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है जिसके कारण ये ट्रेंड भी करने लगा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अक्षय कुमार और रजनीकांत को उनके लुक के लिए तैयार किया जाता था। ये वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। रजनीकांत फिल्म में 'चिट्टी' कैसे बन जाते हैं, यह वीडियो में एक झलक दिखाई गई है। इतना ही नहीं, फिल्म के विलेन बने अक्षय कुमार को भी तैयार होता हुआ दिखाया गया है। 2.0 फिल्म के मेकिंग वीडियो (Making Video) में रजनीकांत के सिर पर ग्रीन कलर का कुछ लगाया जा रहा है। वीडियो में यह देखा गया कि सिर पर मेकअप का कुछ सामान लगाया गया। आखिर में रोबोट के रूप में तैयार 'चिट्टी' को देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। रजनीकांत अपनी फिल्मों के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, रजनीकांत एक बार फिर 'चिट्टी' के रोल में धमाका मचाने के लिए पर्दे पर वापस आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल