न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0 का टीजर 3D में किया गया रिलीज, चिट्टी की मदद से बाज बने अक्षय कुमार का सामना करेंगे रजनीकांत, वीडियो

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का टीजर जारी हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 11:45:31

2.0 का टीजर 3D में किया गया रिलीज, चिट्टी की मदद से बाज बने अक्षय कुमार का सामना करेंगे रजनीकांत, वीडियो

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का टीजर जारी हो गया है। लंबे समय से इसकी रिलीज डेट टल रही है। लेकिन आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इन दोनों स्टार्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 2.0 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये टीजर 3D फॉर्मेट में है। टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना है। जो दर्शकों को रोमांचित कर सकता है। फिल्म का टीजर देखने के बाद आप इस फिल्म के रिलीज का इंतजार आसानी से नहीं कर पाएंगे।

फिल्म का टीजर बेहद दमदार है और बेहतरी वीएफएक्स के काम से लबरेज है। याद दिला दें कि ये रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' का ये सीक्वल है और इसमें एक बार फिर रजनीकांत डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इस बार दरअसल, दुनिया खतरे में है और इसे बचाने के लिए रजनीकांत और उनको रोबोट यानि कि चिट्टी के सामने नई मुसीबत बनकर खड़ा है डॉ रिचर्ड, ये किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।

टीजर रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह फिल्म रजनीकांत की 'रोबोट' का सीक्वल है। इस बार फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। इस फिल्म की खासियत इसके वीएफएक्स हैं।

bollywood 2 0 teaser,Akshay Kumar,rajnikanth,2point0

अपने फिल्मी करियर में पहली बार सुपरस्टार अक्षय कुमार को आप विलेन के रोल में देखने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार न सिर्फ डरावना है बल्कि हैरान कर देने वाला भी है। वो बाज के रुप में भी नजर आ रहे हैं। टीजर को देख पता लगता है कि इस बाजनुमा दुश्मन का एक ही मकसद है इंसानों का सफाया। अब पूरा माजरा क्या है ये तो खैर, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

bollywood 2 0 teaser,Akshay Kumar,rajnikanth,2point0

अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है। टीजर ही बता रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि 2.0 साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था। लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया। फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है। जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा है।

बता दें कि ये फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर 2डी के अलावा 3डी में भी जारी किया गया है जोकि भारतीय सिनेमा इतिहास में पहली बार हुआ है। फिल्म के ग्राफिक्स वर्क की काफी चर्चा हो रही है और इसके लिए डायरेक्टर शंकर ने कोई कोताही नहीं बरती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक