न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0: पाइरेसी का खतरा, मद्रास हाई कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, 12000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश

फिल्म 2.0 को पायरेसी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट ने 12000 से ऊपर वेबसाइट्स को जल्द ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 12:48:53

2.0: पाइरेसी का खतरा, मद्रास हाई कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, 12000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो बेसब्री थी, उसका इनाम उसे पहले दिन पहले शो से मिला जब सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों का हुजूम नजर आया। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले अनाधिकृत विश्लेषकों का कहना है कि पहले दिन ‘2.0’ समस्त भारत से 130 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इन 130 करोड़ में उसे हिन्दी भाषी क्षेत्रों से 60 करोड़ से ज्यादा मिलने की उम्मीद की जा रही है। शेष 70 करोड़ रुपया उसे तमिल और तेलुगू संस्करणों से मिलने की आशा है।

इस बीच मद्रास हाई कोर्ट भी इस फिल्म को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। फिल्म 2.0 को पायरेसी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट ने 12000 से ऊपर वेबसाइट्स को जल्द ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए हैं कि फिल्मों के पायरेसी प्रिंट को लीक करने वाली साइट्स को जल्द ब्लॉक किया जाए। जस्टिस एम सुंदर ने आदेश जारी करते हुए इन सभी गैरकानूनी वेबसाइट को जल्द ब्लॉक करने को कहा है। 2.0 की प्रोड्यूसर कंपनी ने बताया है कि करीब 12,564 ऐसी साइटें हैं जो फिल्म के पायरेसी वर्जन को लीक कर सकती हैं। इसमें से 2000 ऐसी साइट्स हैं जो तमिलरॉकर्स के अंतर्गत आती हैं। खबरों की मानें तो 2.0 के मेकर्स ने तमिलरॉकर्स को जल्द ब्लॉक करने को कहा है। गौरतलब है कि तमिलरॉकर्स की एक साइट ब्लॉक होने पर वह दूसरे यूआरएल (URL) या फिर अलग एक्सटेंशन से नई वेबसाइट बना लेते हैं, इसलिए मेकर्स का कहना है कि तमिलरॉकर्स पर लगाम लगाना जरूरी है। पता हो कि बीते दिनों से इस वेबसाइट ने कई फिल्मों के रिलीज से पहले पायरेसी प्रिंट लीक किए हैं। तमिलरॉकर्स ने बीते दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान',सरकार, सुई धागा- मेड इन इंडिया, अंधाधुन सहित वडा चेन्नई और नोटा जैसी कई फिल्मों को लीक कर दिया था।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,2point0 release,piracy,madras high court,websites block

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने बताया कि फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही पहला रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म ‘2.0’ की एडवांस बुकिंग के दौरान 1.2 मिलियन टिकिट बेच डाले। बता दें कि करीबन 600 करोड़ के बजट में बनी 2.0 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक