न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्वशी ढोलकिया 34 साल: 14 धारावाहिक, 1 रियलिटी शो, बनी विजेता

उर्वशी ढोलकिया का नाम आते ही दर्शकों के जेहन में चलचित्र की भांति घूमने लगता है एकता कपूर का सोप ओपेरा 'कसौटी जिन्दगी की'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2017 8:39:09

उर्वशी ढोलकिया 34 साल: 14 धारावाहिक, 1 रियलिटी शो, बनी विजेता

चैनलों द्वारा बनाए जा रहे धारावाहिकों और रियलिटी शोज की रेलमपेल के बीच यदि किसी अभिनेत्री के बारे में यह जानकारी मिले की उसने अपने 35 साल के करियर में मात्र 14 सीरियलों और 1 रियलिटी शो में भाग लिया है तो बड़ा ताज्जुब होता है। लेकिन यह बिलकुल सही है। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने अपने 34 साल के करियर में सिर्फ इतना ही काम किया है, लेकिन काम ऐसा किया है जो आज भी दर्शकों के जेहन में दौड़ता है।

उर्वशी ढोलकिया का नाम आते ही दर्शकों के जेहन में चलचित्र की भांति घूमने लगता है एकता कपूर का सोप ओपेरा 'कसौटी जिन्दगी की' जिसमें उर्वशी ढोलकिया ने कोमालिका बसु की भूमिका अदा की थी। यह ऐसी भूमिका रही जिसने उर्वशी ढोलकिया को घर-घर की चहेती बना दिया था।

उर्वशी ढोलकिया ने अपना टीवी करियर 6 वर्ष की उम्र में शुरू किया था, जब उन्होंने अभिनेत्री रेवती के साथ 1984 में लक्स साबुन का विज्ञापन किया था। इसके 9 वर्ष बाद उन्होंने जया बच्चन निर्मित दूरदर्शन धारावाहिक 'देख भाई देख' से अपना करियर शुरू किया। इस धारावाहिक ने उन दिनों अपने साथ असंख्य दर्शकों को जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। पूरी तरह से परिस्थितिजन्य हास्य पर आधारित इस धारावाहिक ने एक तरफ जहाँ शेखर सुमन को रातों-रात स्टार बनाया वहीं दूसरी ओर उर्वशी ढोलकिया को भी इसने पहचान दिलाने में सफलता पाई।

'देख भाई देख' के बाद उर्वशी ढोलकिया ने वक्त की रफ्तार, कभी सौतन कभी सहेली, घर एक मंदिर, कसौटी जिन्दगी की, कहीं तो होगा जैसे धारावाहिकों में काम किया। उर्वशी ढोलकिया ने सीमित लेकिन उन्हीं धारावाहिकों में काम किया है जिसमें उनका किरदार मजबूत रहा। वर्ष 2012-2013 में उन्होंने बिग बॉस सीजन-6 में भाग लिया जिसमें वे विजेता बनीं। बिग बॉस का सीजन 5, 6 और 7 ऐसा रहा है जिसमें भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों ने इस पर अपना कब्जा जमाया। उर्वशी ढोलकिया से पहले जूही परमार और उर्वशी ढोलकिया के बाद गौहर खान ने इस खिताब को अपने नाम किया था। गत वर्ष इसे आम आदमी मनप्रीत ने जीता था।

वर्तमान में उर्वशी ढोलकिया एकता कपूर के धारावाहिक 'चन्द्रकान्ता' में महारानी इरावती की भूमिका अभिनीत कर रही हैं। देवकी नन्दन खत्री के सुप्रसिद्ध काल्पनिक ऐतिहासिक उपन्यास 'चन्द्रकान्ता' पर पहले भी कई धारावाहिकों का इसी नाम से निर्माण हो चुका है और हर धारावाहिक ने अपने अंदाज से दर्शकों को लुभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब