न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस-9 का प्रतिभागी: बेहतरीन अभिनेता, जिसे मौका नहीं मिला

11 अक्टूबर 1971 को मुम्बई महाराष्ट्र में पैदा हुए अमन यतन वर्मा टीवी जगत के बेहतरीन एंकर और अभिनेता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Oct 2017 8:37:52

बिग बॉस-9 का प्रतिभागी: बेहतरीन अभिनेता, जिसे मौका नहीं मिला

11 अक्टूबर 1971 को मुम्बई महाराष्ट्र में पैदा हुए अमन यतन वर्मा टीवी जगत के बेहतरीन एंकर और अभिनेता हैं। वर्मा की पहचान वर्ष 2001 से 2004 के मध्य स्टार टीवी पर प्रसारित हुए गेम शो 'खुल जा सिम सिम' से हुई जिसने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया था। ऐसा ही एक दूसरा कार्यक्रम उन्होंने मिनी माथुर के साथ पेश किया था सोनी टीवी चैनल का सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडियल'। इस कार्यक्रम के पहले सीजन को उन्होंने प्रस्तुत किया था। इन दो कार्यक्रमों के अतिरिक्त उन्होंने विदेशी रियलिटी शो बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस सीजन-9 में बतौर प्रतिभागी शामिल होकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। अमन वर्मा लाइफ ओके के कार्यक्रम 'ली है हमने शपथ' में एसीपी दिलेर कुमार की भूमिका में नजर आए थे।

बेहतरीन एंकर होने के साथ-साथ अमन वर्मा अच्छे अभिनेता भी हैं। उन्होंने एक तरफ जहाँ कई धारावाहिकों में अपनी छाप छोड़ी वहीं दूसरी ओर उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 1987 में मीता वशिष्ट के साथ 'पचपन खम्भे लाल दीवार' नामक टीवी शो से अभिनय जगत में आने वाले अमन वर्मा ने 1999 में आई महेश भट्ट की तनुजा चंद्रा निर्देशित फिल्म 'संघर्ष' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अतिरिक्त 2002 में उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में चार साल तक अनुपम कपाडिय़ा नामक भूमिका अभिनीत कीं, वहीं 2003 में उन्होंने 'कहता है दिल' के लिए बेहतरीन अभिनेता का इंडियन टीवी अवार्ड जीता। कहता है दिल में उन्होंने आदित्य प्रताप सिंह की भूमिका अभिनीत की थी।

bigg boss 9,bigg boss 11,Salman Khan,aman verma,bigg boss news

एकल नायक के तौर पर वर्ष 2003 में उन्होंने दो फिल्में 'प्राण जाए पर शान न जाए' और 'कोई है' में काम किया, जिनमें उनकी नायिका रिंकी खन्ना थी। रिंकी खन्ना राजेश खन्ना की छोटी बेटी हैं। इसी वर्ष उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन के बडे बेटे की भूमिका निभाई। 'बागवान' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हुई, अमन वर्मा के अभिनय को सराहा गया लेकिन उन्हें फिल्मों में नायक के तौर पर मंजूर नहीं किया गया। हालांकि इस बीच में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, प्रियंका चोपडा अभिनीत और राजकंवर निर्देशित 'अंदाज' में सह नायक के तौर पर नजर आए। इस फिल्म में उनकी जोडी लारा दत्ता के साथ बनाई गई थी। फिल्म सफल हुई लेकिन इसका फायदा अमन वर्मा को न मिलकर अक्षय कुमार, प्रियंका और लारा दत्ता को मिला।

अपने तीन दशक लम्बे करियर में उन्होंने अब तक 28 हिन्दी फिल्मों सहित 49 टीवी शो में काम किया है। अमन वर्मा ने वर्ष 2003 के बाद 2015 में एक बार फिर से इंडियन टीवी अवार्ड जीता धारावाहिक 'विरासत' के लिए, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती