न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गौहर खान : बिग बॉस 7 की विजेता और कुशाल टण्डन की माशूका

अभिनेत्री गौहर खान, जिन्होंने बतौर नायिका वर्ष 2009 में यशराज फिल्म्स की रणबीर कपूर अभिनीत 'रॉकेट सिंह: द सेल्स मैन ऑफ द ईयर' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Oct 2017 8:32:13

गौहर खान : बिग बॉस 7 की विजेता और कुशाल टण्डन की माशूका

हिन्दी फिल्म उद्योग में ऐसे बहुत से सितारे आए हैं जिन्होंने अपनी शुरूआत मॉडलिंग से की। वहाँ सफलता पाने के बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया, जहाँ उन्होंने नई ऊँचाईयों को छुआ। इन्हीं सितारों में शामिल हैं अभिनेत्री गौहर खान, जिन्होंने बतौर नायिका वर्ष 2009 में यशराज फिल्म्स की रणबीर कपूर अभिनीत 'रॉकेट सिंह: द सेल्स मैन ऑफ द ईयर' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। वैसे उन्होंने फिल्मों में वर्ष 2004 में कदम रखा था, जब उन्होंने मधुर भंडारकर निर्देशित अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शत्रुघ्न सिन्हा और अविनाश वधावन अभिनीत फिल्म 'आन: मैन एट वर्क' में आइटम सांग 'नशा-नशा' किया था। इसी वर्ष तेलुगु फिल्म शंकरदादा एम.बी.बी.एस. में भी आइटम गर्ल के रूप में नजर आईं। गौहर खान के अभिनय की 'रॉकेटसिंह' में प्रशंसा हुई लेकिन उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में नायिका के तौर पर काम नहीं मिल पाया। रॉकेट सिंह के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से ज्यादातर में उन्हें आइटम गर्ल के रूप में ही पेश किया गया। हाँ इस वर्ष जरूर उनकी एक महत्त्वाकांक्षी फिल्म 'बेगम जान' का प्रदर्शन हुआ, जिसमें उनका अभिनय देखने लायक था। लेकिन अफसोस बेगम जान को बॉक्स ऑफिस पर असफलता हाथ लगी।

bigg boss 11,bigg boss 7,Salman Khan,gauhar khan

मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार, पायल जैन के लिए मॉडल के रूप में काम कर चुकी गौहर खान ने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया है जिनमें प्रमुख तौर पर वे तनिष्क ज्वैलरी, फोर्ड, ओपेल कार और बजाज ऑटो के विज्ञापनों में नजर आई। वर्ष 2009 में गौहर खान ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया था, जहाँ पर वे उपविजेता रही थीं।

bigg boss 11,bigg boss 7,Salman Khan,gauhar khan

वर्ष 2013 गौहर की जिन्दगी में बदलाव लाया जब उन्होंने बिग बॉस सीजन-7 में बिग बॉस के ार में प्रवेश किया। बिग बॉस में उनकी मुलाकात कुशाल टण्डन से हुई जो स्वयं टीवी जगत के जाने माने अभिनेता है। बिग बॉस के घर में यह दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। उनकी यह नजदीकियाँ ज्यादा समय तक नहीं रहीं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी यह दोनों एक साथ दिखायी देते रहे लेकिन इसी वर्ष इन दोनों ने अपने रिश्ते को समाप्त कर लिया। ज्ञातव्य है कि गौहर खान बिग बॉस सीजन-7 की विजेता बनी थीं, जिसके चलते उन्हें मीडिया ने बहुत ज्यादा तवज्जो दी थी लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाई। कुशाल टण्डन से पहले गौहर खान साजिद खान के साथ थी। साजिद खान और गौहर खान की सगाई हो चुकी थी। उनका यह रिश्ता दस साल चला लेकिन 2013 की शुरूआत में उन्होंने साजिद खान से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। साजिद खान स्वयं जाने माने टीवी होस्ट और फिल्म निर्देशक हैं और उनकी बड़ी बहन फरहा खान सफल कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशिका हैं। बिग बॉस-7 के अलावा उन्होंने इस कार्यक्रम के सीजन-8 और सीजन-10 में भी बतौर मेहमान कलाकार के भाग लिया था।

bigg boss 11,bigg boss 7,Salman Khan,gauhar khan

बेगम जान और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आ चुकी गौहर खान इन दिनों गंभीरता के साथ अपने फिल्म करियर पर ध्यान दे रही हैं। कहा जा रहा है कि इस काम में उनकी मदद उनकी बड़ी बहन निगार खान कर रही हैं जो स्वयं भी जानी मानी टीवी अभिनेत्री हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन