न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 12: ये 4 सेलिब्रिटी ले रहे सबसे मोटी रकम, अनूप जलोटा है पहले नंबर पर

19 नामों में से केवल 4 कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 3:55:49

बिग बॉस 12: ये 4 सेलिब्रिटी ले रहे सबसे मोटी रकम, अनूप जलोटा है पहले नंबर पर

इंडियन टीवी जगत का सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 12 Bigg Boss 12' को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। पिछले एक महीने से फैंस के बीच शो को लेकर हलचल मची हुई है। बीच-बीच मेें शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आते रहे हैं। इस बार का सीजन भी हर साल की तरह शुरू होने से पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। वहीं शो में आने वाले वाले कई कंटेस्टेंट की फीस भी सुर्खियों में है। शो शुरू होने से पहले शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। इस बीच आज तक ने अभी तक आधिकारिक रूप से 19 नामों का खुलासा किया है।

bigg boss 12,Salman Khan,anup jalota,deepika kakar,karanveer bohra,sreesanth

इस साल भी सेलिब्रिटीज के साथ कॉमन लोग घर में हिस्सा लेंगे। जिनमें 7 कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर हैं। लेकिन क्या आपको पता है 19 नामों में से केवल 4 कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा Anup Jalota ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को एक हफ्ते का 45 लाख रुपए दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट होंगे।

bigg boss 12,Salman Khan,anup jalota,deepika kakar,karanveer bohra,sreesanth

अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा Karanvir Bohra दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर को एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करणवीर बोहरा को शो के निर्माता काफी लंबे समय से 'बिग बॉस' में आने के लिए अप्रोच कर रहे थे और इस बार जाकर वह शो में आने के लिए तैयार हुए।

bigg boss 12,Salman Khan,anup jalota,deepika kakar,karanveer bohra,sreesanth

तीसरे नंबर पर 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ Dipika Kakar का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि दीपिका को शो में रहने के लिए हिना खान से दोगुना ज्यादा फीस दी जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान को एक हफ्ते के 7.5 लाख दिए जा रहे थे। ऐसे में आप दीपिका की फीस का हिना खान की फीस से अंदाजा लगा सकते हैं।

bigg boss 12,Salman Khan,anup jalota,deepika kakar,karanveer bohra,sreesanth

दिलचस्प बात यह है कि श्रीसंत Sreesanth इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। सूत्रों की मानें तो श्रीसंत को एक हफ्ते के 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। शो शुरू होने से पहले ही कई प्रोमो सामने आए हैं जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इस बार हंगामा भी खूब होने वाला है।

bigg boss 12,Salman Khan,anup jalota,deepika kakar,karanveer bohra,sreesanth

'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पहले ही दिन आए हुए कंटेस्टेंट में से कोई एक आउट हो जाएगा। दरअसल, चार जोड़ियां अभी 'बिग बॉस' के आउटहाउस में है। इनमें से कोई एक जोड़ी फैंस के वोट के आधार पर घर के अंदर जाएगी। यानी कि शो शुरू होने से पहले ही एक जोड़ी बाहर हो जाएगी। ऐसा 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि शो शुरू होने से पहले ही एक जोड़ी बेघर हो जाएगी। इस बात की जानकारी कलर्स टीवी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल ने दी है।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की नहीं होगी बिग बॉस में एंट्री

कुछ दिन पहले बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भारती और उनके पति हर्ष को बुलाया गया था। तब सलमान खान Salman Khan ने कहा था कि भारती और हर्ष वो पहली जोड़ी हैं जो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे। इसके बाद से लगातार भारती Bharti और हर्ष Haarsh Limbachiyaa के शो में शामिल होने को लेकर तमाम तरह की खबरें आ चुकी हैं। कभी उनकी फीस की खबर आई तो कभी भारती ने ये कहा कि वो और हर्ष रियलिटी शो में ही बच्चा प्लान करेंगे।

गणपति उत्सव के मौके पर भी भारती ने कहा था कि वो और हर्ष सभी को हंसते-हंसाते ये शो खेलना चाहते हैं। अगर हर्ष शो से बाहर भी हो जाते हैं तो भारती ने बिग बॉस जीतने की इच्छा जाहिर की थी। इतना सबकुछ होने के बाद अब बिग बॉस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। जी हां, दोनों ही शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आएंगे। इस जोड़ी का शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आने का कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है। चैनल ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए भारती और हर्ष को कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक