बिग बॉस के घर में एक सदस्य की लोकप्रियता शो चालू होने से लेकर अब तक कायम है और उनकों मिल रहे सपोर्ट से तो शो मेकर्स को भी लगने लग गया की इनकी जीत पक्की है। वो सदस्य और कोई नहीं शिल्पा शिंदे है। जी हाँ शो चालू होने से लेकर अब तक शिल्पा शिंदे हमेशा शिखर पर बनी हुई है। जिस प्रकार शिल्पा शिंदे को लोगो का प्यार मिल रहा है उसें देख कर बिग बॉस शो के मेकर्स भी हैरान है और थोडा चिंतित भी है। असल में बात कुछ ऐसी है कि ज्यादातर लोगों को अभी से ही ऐसा लग रहा है कि इस शो की विजेता शिल्पा शिंदे बनेंगी। जिस कारण खेल एकतरफा होता जा रहा है। इसी वजह से शो के मेकर्स के माथे पर थोड़ी सी शिकन आ गई है। उन्हें लगता है कि इस वजह से दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता का आलम कम हो सकता है। जिस कारण उन्होंने विकास गुप्ता को एक खास काम करने को दिया है।
द खबरी के एक ट्वीट की मानें तो, 'जैसा कि शो इस समय एकतरफा बनता जा रहा है और शिल्पा शिंदे शो की विनर के रुप में दिखाई दे रही हैं। तो शो के मेकर्स ने इसमें तड़का लगाने के लिए और शिल्पा को थोड़ा सा नकारात्मक दिखाने के लिए, विकास गुप्ता को एक सीक्रेट टास्क दिया है। बिग बॉस विकास को कहतें है की अगर वो बिग बॉस द्वारा दिए टास्क को सही तरह से पूरा कर लेतें है तो घर में एक जोरदार पार्टी का आयोजन किया जायेगा।'
अब देखने वाली बात यह होगी कि शो के मेकर्स के द्वारा उठाये गए इस कदम का कितना फायदा मिल पाता है।
#BB11 Insiser!
— The Khabri (@BiggBossNewz)
As the Show is becoming one sided and Shilpa is emerging clear winner! Makers have decided to make it intresting, Showing Shilpa negative and Giving Vikas Secret task to bring him back in game after 2 horrible weeks and Spreading Positive News about Hina.
.@lostboy54 ko mila unka pehla gupt kaarya! Will he succeed? Find out tonight at 10:30 PM on #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/J3ODNzFUmR
— The Khab














