न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम: बंगाली गाना गा रहे थे सिंगर शान, गुस्साए लोगों ने फेंके पत्थर और कागज के गोले

प्लेबैक सिंगर शान पर असम के गुवाहाटी में एक लाइव कंसर्ट के दौरान लोगों ने हमला कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 1:42:14

असम: बंगाली गाना गा रहे थे सिंगर शान, गुस्साए लोगों ने फेंके पत्थर और कागज के गोले

प्लेबैक सिंगर शान पर असम के गुवाहाटी में एक लाइव कंसर्ट के दौरान लोगों ने हमला कर दिया। गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में कॉन्सर्ट के दौरान शान पर किसी ने पेपर बॉल फेंकी। इसके बाद सिंगर को कहते सुना गया, "उसे स्टेज पर लाओ। तुम जो भी हो, कभी किसी आर्टिस्ट पर चीजें मत फेंकना। एक परफॉर्मर की रेस्पेक्ट करना सीखो।" शान ने कहा, "मुझे तेज बुखार था। मैंने दवाइयां खाई हैं। मैं यहां सारी रात तुम लोगों के लिए परफॉर्म कर रहा हूं। और अगर इस तरह का रिस्पॉन्स है और इस तरह के लोग हैं तो मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।" दरहसल कंसर्ट के दौरा शान ने बंगाली गाना गा दिया जिसके बाद गुस्साए लोगों ने शान पर पत्थर और कागज के गोले फेंके। गनीमत रही कि इस घटना में स्टेज पर मौजूद किसी शख्स को चोट नहीं पहुंची।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरुसजाई स्टेडियम में लाइव कंसर्ट की शुरुआत में अपने फेमस हिंदी गानों के बाद जब सिंगर शान ने बंगाली गाने गाना शुरू कर दिए। इस पर वहां मौजूद कुछ श्रोताओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया ताकि सिंगर गाना बदल दें, लेकिन जब शान ने गाना जारी रखा तो लोग भड़क गए और कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम हैं। यहां बंगाली गाना नहीं चलेगा।

सूत्रों की मानें तो हंगामे के बाद सिंगर ने अपना स्टेज शो बीच में ही छोड़ दिया और वापस चले गए। उधर, कार्यक्रम के आयोजकों ने शान से इस मामले को लेकर माफी मांगी है।शान उर्फ शांतनु मुखर्जी ने भी बात का बतंगड़ न बनाने को कहा है।

शान ने ट्विटर पर लिखा है, ''मेरी असम की यात्रा बड़ी प्यार रही!! वहां सबसे आकर्षक जगहों को देखा...नए दोस्त बनाये...हर कंसर्ट में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला...एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से यह इस सुंदरतम राज्य को कलंकित करना सही नहीं है !!! जो भी हुआ वह इस मूवमेंट की गर्मागर्मी में हुआ।''

17 साल की उम्र से कर रहे सिंगिंग

शान का जन्म 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। जब शान 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने सिंगिग शुरू की ताकी वह अपना घर चला सकें। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें भी सिंगिंग सिखाई। शान ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। शान ने पाकिस्तानी फिल्म के लिए भी गाने गाए हैं। शान ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्होंने पॉप, जैज, रोमांटिक, हिप हॉप, रॉक जैसी अलग-अलग विधाओं में भी गाने गाए हैं।

मिल चुके हैं नामी अवॉर्ड

शान को फिल्म 'सावरिया' के गाने 'जब से तेरे नैना' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके गाने चांद सिफारिश, बहती हवा-सा था वो, हे सोना, दिल लेके समेत कई गाने बेहद पॉपुलर हैं। इसके अलावा शान ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है और शान कई प्रोग्राम्स को होस्ट भी कर चुके हैं। शान को 'गोल्डन वॉइस ऑफ इंडिया', 'वॉइस ऑफ पैराडाइस', 'मैजिशियन ऑफ मेलडी' और 'वॉइस ऑफ यूथ' जैसे टाइटल्स के भी सम्मानित किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक