न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा : रौंदती हुई निकली ट्रेन, बॉलीवुड डायरेक्टर शेखर कपूर बोले - इस घटना पर राजनीति ना करें

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 3:16:04

अमृतसर ट्रेन हादसा : रौंदती हुई निकली ट्रेन, बॉलीवुड डायरेक्टर शेखर कपूर बोले - इस घटना पर राजनीति ना करें

अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान DMU ट्रेन की चपेट में आने से 60 लोगों की मौत हो गई और करीब 72 घायलों को अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना बड़ा था कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। दरहसल, शुक्रवार को धोबीघाट के निकट जोड़ा फाटक पर लगभग 700 लोगों की भीड़ रावण के विशाल पुतले का दहन देख रही थी तभी अमृतसर से होशियारपुर जा रही जालंधर-अमृतसर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन शाम करीब सात बजे पटरी पर खड़े लोगों को रोंदती हुई गुजर गई। 10-15 सेकेंड के बाद ही वहां क्षत-विक्षत शव नजर आने लगे और वहां चीख-पुकार मचने लगी। इस हृदय विदारक घटना पर बॉलीवुड ने भी संवेदना व्यक्त की। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस मामले पर शेखर कपूर ने ट्वीट कर कहा, "बेहद दर्दनाक घटना। मृतकों और घायलों के प्रति हृदय से संवेदना। इस घटना में लगभग 60 लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं। इस घटना का राजनीतिकरण ना करें। बेशक बाद में इसकी जांच होगी।"

उनके अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने भी अपनी संवेदनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की है। फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीट कर कहा, "अमृतसर की घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को और गंभीरता से लेना जरूरी है। दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना।"

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, "अमृतसर रेल दुर्घटना हृदय विदारक है। बहुत बुरा हुआ। बचाव और सुरक्षा के प्रति हमारे रवैए का एक और उदाहरण। सभी पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं।"

अभिनेत्री डायना पेंटी ने ट्वीट किया, "अमृतसर में रेल दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गई। मैं अभी भी समझ नहीं पा रही हूं कि ऐसा कैसे हो सकता है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और दुआएं हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल

‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक