बॉलीवुड में जल्द एक और ग्रैंड एंट्री होने वाली है। इसे ग्रैंड एंट्री इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जल्द अमरीश पुरी के ग्रैंड सन यानी पोते बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वर्धन को नया समझ रहे हैं तो बता दें कि उनके लिए केवल प्लैटफॉर्म नया है। क्योंकि एक्टिंग तो वह लंबे समय से करते आ रहे हैं। फिल्मों में एंट्री लेने को को तैयार वर्धन थिएटर करते आए हैं। मुंबई मिरर की ताजा खबर के अनुसार वर्धन पुरी बहुत ही जल्द जयंति लाल गड़ा के बैनर तले बनने वाली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे।
थिएटर में बतौर एक्टर काम करने वाले वर्धन 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'दावत ए इश्क' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में वर्धन ने बताया कि वह एक पीरियड फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले थे। लेकिन वो फिल्म शुरू नहीं हो सकी। खैर वर्धन को दोबारा मौका मिला और अब वह एक रोमांटिक थ्रिलर के जरिए फिल्मी पर्दे पर एंट्री लेंगे। इस फिल्म को जयंति लाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म डेविड फिंचर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'गौन गर्ल' की तर्ज पर बन रही है। जो हॉलीवुड फिल्म ‘गॉन गर्ल’ की तरह होगी। वर्धन पुरी की फिल्म को इस साल सितम्बर महीने से शुरू किया जाएगा।
Shorts see more
सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
read more
- किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
- Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
- सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
ताजा खबरें
View Moreसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटाटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे मेंलखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेजसुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमाजेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोरतुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोनअमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बीधनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समयहैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खासबाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिकअकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्राधनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल