न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने तुर्की की फर्स्ट लेडी से की मुलाकात, गरमाई सियासत, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

फिल्म अभिनेता आमिर खान आज सुबह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 9:10:38

आमिर खान ने तुर्की की फर्स्ट लेडी से की मुलाकात, गरमाई सियासत, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

फिल्म अभिनेता आमिर खान आज सुबह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है। दरअसल आमिर खान ने टर्की के राष्ट्रपति रजप तैयप एर्दवान की पत्नी एमिली एर्दवान से मुलाकात की है। वैसे तो ये मुलाकात एक निजी मुलाकात है लेकिन सवाल पूछा जा रहा है कि आमिर खान का भारत विरोधियों से कैसा याराना है? आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें खुद तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- 'आमिर खान से मुलाकात करके मुझे बहुत खुशी हुई। दुनिया भर में सम्मान पाने वाले भारतीय एक्टर, फिल्म निर्माता और निर्देशक इस्तानबुल में। मुझे ये जानकर खुशी हुई कि आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर ली है, जो तुर्की की कई जगहों पर हुई है। मैं इसके देखने का इंतजार कर रही हूं'।

गौरतलब है कि एर्दवान एक इस्लामिस्ट राष्ट्रपति हैं और लगातार भारत विरोधी बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। कश्मीर के मसले पर उन्होंने खुलकर भारत का विरोध किया था। हालांकि एक ओर जहां आमिर खान का विरोध हो रहा है तो दूसरी ओर उनके बचाव में भी लोग खड़े हैं। दलील दी जा रही है कि वो किसी से भी मिलें क्यों फर्क पड़ना चाहिए?

आमिर खान को लेकर हंगामा इसलिए भी बरपा है क्योंकि ये वही आमिर खान हैं, जिन्होंने असहिष्णुता के हंगामे के बीच ये कहा था कि भारत में डर लगने लगा है। ऐसे में टर्की के राष्ट्रपति के साथ आमिर खान का मेलजोल बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी से जुड़े बहुत लोगों को रास नहीं आया है। हालांकि कांग्रेस इस पूरे हंगामे को फिजूल बताने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी से जब उनके ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अब मैं क्या करूं कि अगर प्रेस को चीजें सनसनीखेज करने का शौक है। मैंने आमिर खान को लेकर ट्वीट कब किया कोई दिखा दे और मैंने सफाई कब दी कोई यह भी दिखा दे। मैंने तो ये स्पष्टीकरण दिया है कि मेरा मानना है कि टर्की भारत के हितों के विरुद्ध एक्ट कर रहा है। आमिर खान का मुद्दा तो तब होता जब मैं उन्हें टैग करता या नाम लेता।'

aamir khan,turkish first lady emine erdogan,aamir khan met turkish first lady emine erdogan,aamir khan laal singh chaddha shoot in turky,social media,aamir khan news

अपनी बात स्पष्ट करते हुए सिंघवी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में टर्की पिछले दो महीनों में हर हफ्ते मलेशिया के साथ भारत विरोधी स्टैंड ले रहा है। अगर मुझे कुछ कहना होगा आमिर खान के बारे में तो मैं हिचकूंगा नहीं, इसमें क्या आपत्ति है। लेकिन जब मैंने कुछ कहा ही नहीं। मुझे तो उनका मामला दिमाग में ही नहीं था। मैंने तो कई बार ऐसा कहा है कि टर्की और मलेशिया भारत विरोधी स्टैंड ले रहे हैं और टर्की रहनुमा बनना चाहता है। इसके बाद जब आमिर खान को लेकर विवाद बढ़ा तो मैंने स्पष्ट कहा कि इसमें टैगिंग होनी चाहिए या उनका नाम होना चाहिए।'

सिंघवी ने आगे कहा, 'मुझे आमिर खान के विषय के बारे में कोई इल्म नहीं था। मैंने टर्की से जुड़ा आर्टिकल पढ़ा था जिसके बाद ट्वीट किया था। आमिर खान स्वतंत्र नागरिक हैं, वो जिससे चाहें मिलें। आमिर खान न हमारे दूत हैं, न हमारे सांसद हैं, न सरकारी अधिकारी हैं। इसमें क्या दिक्कत हो सकती है। अब आमिर खान अगर दाउद इब्राहिम या किसी अपराधी से मिलते हैं जो भारत विरोधी काम में लिप्त हैं तो गलत होगा। आमिर खान का स्वतंत्र अधिकार है। लेकिन मैं टर्की का विरोध करता हूं।'

बता दें कि सिंघवी ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में सिंघवी ने लिखा था, 'एर्दवान खलीफा बनने के कोशिश कर रहे हैं। वो हमेशा भारत विरोधी रहे हैं और टर्की भारत में चरमपंथ की फंडिंग कर रहा है। टर्की भारत का सबसे बड़ा अदृश्य खतरा है। एर्दवान या उनके किसी परिचित पर भरोसा नहीं कर सकते।'

लेकिन जब उनके ट्वीट को आमिर खान से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा तो उन्होंने एक ट्वीट के जरिए स्पष्ट किया कि मेरे पिछले ट्वीट का आमिर खान से कोई जुड़ाव नहीं था। न मैंने उन्हें मेंशन किया है न ही टैग किया है।

aamir khan,turkish first lady emine erdogan,aamir khan met turkish first lady emine erdogan,aamir khan laal singh chaddha shoot in turky,social media,aamir khan news

इस पूरे विवाद पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि उनकी अपनी स्वतंत्रता है कि वो क्या करते हैं लेकिन क्या देश के प्रति एक नागरिक की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। आमिर खान भारतीयों के प्यार से आमिर खान बने हैं। टर्की ने हमेशा भारत के खिलाफ बोला है। हमें यकीन है कि आमिर खान के दिल में भी भारत बसता है को ऐसे में वो टर्की की प्रथम महिला से मुलाकात कैसे कर सकते हैं। ये वही टर्की है जिसने कहा था कि दिल्ली दंगों में मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

टर्की पर उठाए जाने वाले सरकारी कदम से जुड़े सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ये तय करना सरकार का काम है। क्या पाकिस्तान के साथ लगा मोस्ट फेवर्ड नेशन का तमगा नहीं हटाया गया। जो वाटर ट्रीटी थी उसे संशोधित नहीं किया गया क्या बालाकोट में पाकिस्तान को घुसकर नहीं ठोका गया। क्या एक नागरिक के तौर पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है।

वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस मुद्दे पर कहा, 'आजकल कुछ व्यक्तियों व अभिनेताओं का भारत विरोधियों से प्यार ज्यादा ही बढ़ने लगा है। टर्की की प्रथम महिला से मिल कर एक भारतीय अभिनेता का फूला नहीं समाना बहुत कुछ इंगित करता है। एक जफरुल हैं जो अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहते हुए कट्टरपंथी मुस्लिम देशों की ओर से भारत को धमकाते हैं। तो एक AIMPLB है जो टर्की का ही हवाला देती है। अब ये अभिनेता हैं जिन्हें फिल्म प्रमोशन हेतु भारत विरोधी टर्की की ही प्रथम महिला मिलीं।'

विनोद बंसल ने आगे कहा, 'दर्शक सब समझते हैं। जिन लोगों को भारतीय दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठा कर अभिनेता बनाया वे आज भारत विरोधी टर्की जैसे देशों से मिलकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं तो देश के दर्शकों का आहत होना तो स्वाभाविक है ही! सोचना तो पड़ेगा।'

आमिर खान से जुड़े इस नए विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है। आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'मैं सही सिद्ध हुआ जो मैंने आमिर खान को तीनों खान मस्केटियर्स में से एक कहा था।'

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे पर कहा, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस तरह के मुद्दों पर निर्णय लेना होगा कि आप किस तरह के ट्रोलिंग के साथ ओके हैं, सवाल करने वाले या उसे काउंटर वाले। लेकिन यहां किस तरह की ट्रोलिंग होती है आप किसी की निष्ठा पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं, उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार आदि करते हैं, यह सब बंद करने की जरूरत है, कौन आमिर किससे मिल रहा है और वह क्या कर रहा है वह उसकी चिंता का विषय है।'

बीजेपी सांसद (BJP MP) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात के मुद्दे पर कहा कि मुझे इस बात की जानकारी मीडिया से हुई है। तुर्की लंबे समय से भारत के पक्ष में बातें नहीं कर रहा, ऐसे में यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। फिलहाल मेरी आमिर खान से कोई बात नहीं हो पाई है, लेकिन बस इतना कहना चाहूंगा कि देश के किसी भी सेलिब्रिटी को अपना आचरण ऐसा रखना चाहिए कि उनके फैंस को तकलीफ न हो। अब जिस तरीके से फैंस के बीच आमिर खान ट्रोल हो रहे हैं, इससे उनके फैन फॉलोइंग पर जरूर असर होगा।

बीजेपी सांसद ने कहा कि आमिर खान की जो तस्वीर सामने आई है, इसमें कितनी सच्चाई है, इस पर मैं अभी कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि मेरी बात अभी आमिर खान से नहीं हुई है। लेकिन मैं एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि किसी भी सेलिब्रिटी को उतना ही सतर्क रहना चाहिए, जितना इस देश के किसी भी जिम्मेदार नागरिक को। गौरतलब है कि आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के सिलसिले में तु्र्की गए हैं और वहां उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात की। खास बात यह है कि पिछले दिनों धारा 370 के हटाए जाने के खिलाफ तुर्की ने अपना बयान दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका