Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है मैनीक्योर, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

मैनीक्योर भी कई तरीके के होते हैं ऐसे में यह जानना जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा मैनीक्योर अच्छा रहेगा और इसे कैसे घर पर ही किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 9:45:33

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है मैनीक्योर, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

खूबसूरती की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएँ कई जतन करती हैं और अपने शरीर की सुन्दरता को बढ़ाती हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक है मैनीक्योर जो हाथों की खूबसूरती को बढाने और इन्हें आकर्षक बनाने का काम करते हैं। मैनीक्योर भी कई तरीके के होते हैं ऐसे में यह जानना जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा मैनीक्योर अच्छा रहेगा और इसे कैसे घर पर ही किया जा सकता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी और हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगी।

रेगुलर मेनीक्योर
रेगुलर मेनीक्योर करने के लिए पहले अपने हाथों को गुनगुने पानी में डुबाना और फिर हाथों में मौजूद क्युटिकल्स निकालने के बाद नाखूनों की ट्रिमिंग और फाइलिंग की जाती है। इसके बाद हाथों और नाखूनों पर लोशन मसाज किया जाता है और नेल पेन्ट प्रयोग किया जाता है। रेगुलर मेनीक्योर, मेनीक्योर का एक आम प्रकार है।
beauty tips,beauty tips in hindi,types of manicure,manicure for hand beauty नींबू मेनीक्योर
आप चाहें तो अपने घर में भी मैनीक्‍योर कर सकती हैं जो न केवल सस्‍ते में होगा बल्कि काफी प्रभावपूर्ण भी होगा। नींबू दा्रा किया गया मैनीक्‍योर काफी लाभकरी होता है। अगर आप ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकतीं तो केवल नींबू को स्‍लाइस में काट लीजिए और उसी से अपना मेनीक्‍योर करिए। अपने नाखूनों को 2-4 मिनट के लिए गरम पानी में डाल कर उसे नींबू से रगडि़ए। इससे उगंलियों का कालापन चला जाएगा।यह करने के बाद अपनी उंगलियों को गरम पानी से धो लें ओर क्रीम लगा लें। नींबू को रगडते समय अपने नाखूनों पर नमक छिड़क लें और उगलियों के आसपास मृत त्‍वचा को साफ कर लें।

जेल मैनीक्योर
जेल मैनीक्योर में कृत्रिम नाखूनों को प्राकृतिक नाखून से बांधा जाता है। जेल नाखून मजबूत होते है और कम चिपकते है, मैनीक्योर के अन्य विकल्प जैसे ऐक्रेलिक नाखून इसके विपरीत होते है। जेल का प्रयोग प्राकृतिक नाखून पर करने से,नाखून स्वस्थ और लंबे होते हैं जेल मैनीक्योर को अक्सर ऐक्रेलिक से अधिक प्राथमिकता दी जाती है क्यूंकि जेल लगाने के बाद नाख़ूनों से बू नहीं आती। जेल मैनीक्योर के दौरान, जेल को नाखून पर लगाया जाता है और पराबैंगनी प्रकाश में ठीक किया जाता है। ये जेल बहुत टिकाऊ होता है। जेल नाखूनो को हटाने के लिए, फाईलिंग करना पड़ता है। जब इन नाखूनों को निकाला जाता है तो, ये असली नाखूनों को क्षतिग्रस्त नहीं करती जब कि ऐक्रेलिक नाखून को निकालने के बाद असली नाखून खराब हों जाते है।
beauty tips,beauty tips in hindi,types of manicure,manicure for hand beauty फ्रेंच मेनीक्योर
फ्रेंच मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले हाथों और नाखूनों पर अच्छी तरह स्क्रब से मसाज करें और हाथों को अच्छे से साफ करें। फिर नाखूनों को फाइलर से ओवल शेप दें और उनकी लंबाइ मध्यम रखें। नाखूनों के आस-पास की रूखी त्वचा को हटाएं। फ्रेंच मैनीक्योर करते समय एक बात का हमेशा खयाल रखा जाता है कि नाखूनों के ऊपरी भाग पर सफेद रंग की पॉलिश जरूर हो। अब बेस को न छेड़ते हुए नाखून के ऊपरी भाग पर ही सफेद शेड से नेलपेंट लगाएं। नाखूनों की फिनिशिंग के लिए अंत में पूरे नाखून पर ट्रांस्पेरेंट नेलपॉलिश का सिर्फ एक कोट लगाएं। इससे आपके नाखून ग्लॉसी दिखते हैं। फ्रेंच मेनीक्योर इस आधार पर रेगुलर मेनीक्योर से अलग है कि इसमें नेल पेन्ट लगाने का अलग तरीका अपनाया जाता है। नेल बेस पर क्लीयर या शीअर पिंक नेल पॉलिश लगाई जाती है, जिसके बाद नाखूनों के सिरों पर सफेद नेल पेन्ट लगाया जाता है।

पैराफिन मेनीक्योर
मेनीक्योर के इस प्रकार में पैराफिन मोम का प्रयोग किया जाता है। ऐसा मेनीक्योर डिहाइड्रेटेड हाथों या ऐसे लोगों के लिये ज़्यादा कारगर होता है जिनके हाथ अधिक कामकाज करने से मैले हो जाते हैं। पैराफिन मेनीक्योर गुनगुने पैराफिन मोम की मसाज आपके नाखूनों पर किया जाता है या आपके हाथों को गुनगुने मोम में डुबोया जाता है। इससे हाथ मुलायम और तरोताजा हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology