अक्सर देखा जाता है कि बहुत सी लड़कियों के होंठो की लिपस्टिक ज्यादा समय तक नहीं रह पाती है। लड़किया अपनी होंठो की लाली को बनाएं रखने के लिए बार-बार लिपिस्टक का प्रयोग करती हैं। लेंकिन उनकी परेशानी होती है कि उनकी लिपिस्टक ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती हैं और बार-बार उनको लिपिस्ट को लगाना पड़ता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिनकी सहायता से आपकी लिपस्टिक हमेशा दिखेगी परफेक्ट और स्मार्ट लुक
* लड़कियों के लिए लिपिस्ट मेकअप में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसके बिना आपका मेकअप अधूरा सा लगता है,लेकिन कई लड़कियों की लिपस्टिक जल्दी खराब हो जाती है। कुछ लड़कियों के होंठो पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती नहीं है या फिर कई बार उनकी लिपस्टिक टूट भी जाती है।
* अगर आप अपनी किसी लाइट शेड लिपस्टिक को गहरा करना चाहते हैं तो उसके लिए लिपस्टिक के कई कोट लगाने की जरूरत नहीं है। आप लाइट शेड लाइनर का प्रोयग कर सकते ही इससे आपकी लिपस्टिक फैलेगी नहीं।
![लंबे समय तक रखना चाहते हैं अपनी लिपस्टिक, तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स lipstick last longer,tips to make lipstick last longer,lipstick tips,beauty tips]()
* लिपस्टिक लगाने से पहले ध्यान से अपने होठो को स्क्रब कर ले ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लम्बे समय तक चलेगी
* अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और आपको ड्रेस की मैचिंग लिपस्टिक नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ड्रेस के मैचिंग आईशैडो कलर में लिपबाम मिलाकर अपने होठों पर लिपस्टिक की तरह लगाएं इससे आपकी लुक भी अलग होगी और आपकी लिपिस्टक ज्यादा समय तक टिकी भी रहेगी।
* कई बार आपकी लिपस्टिक आपके दांतो पर लग जाती है, जिसकी वजह से आपको कई जगह शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप लिपस्टिक लगाने के बाद अपनी इंडेक्स फिंगर को मुंह के अंदर ले जाएं और उतने ही प्रेशर से अपनी ऊंगली को मुंह से बाहर निकालें इससे आपके होठों में अंदर की तरफ लगी सारी लिपस्टिक निकल जाएगी।
* अगर आप अपनी लिपस्टिक को लम्बे समय तक रखना चाहती हैं तो लिपिस्टक को अपने होंठो पर लगाने के बाद उस पर थोड़ा सा टेलकम पाऊडर लगा लिजिये उससे आपकी लिपिस्टक काफी लम्बे समय तक चलेगी और साथ ही एक नया लुक भी देगी।