खूबसूरत और चमकती त्वचा हर महिला की चाहत होती हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं घंटों पार्लर में बिताती हैं और पैसा लगाती हैं। लेकिन इससे प्राकृतिक निखार नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपको टमाटर के फेशियल की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से आपको असरदार परिणाम देगा और आपको ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कैसे किया जाए इसका इस्तेमाल।
![पार्लर में पैसे बर्बाद करने से अच्छा है आजमाए यह तरीका, मिलेगी चमकती त्वचा beauty tips,beauty tips in hindi,tomato facial,facial for glowing skin,skin care tips,beautiful face]()
- सबसे पहले क्लींजिंग करेंगे। इसके लिए टमाटर के गूदे और कच्चे दूध को मिलाएं और पूरे चेहरे और गर्दन पर कॉटन पैड की मदद से लगाएं।
- अब अगला स्टेप होगा स्क्रबिंग। इसके लिए आधा टमाटर लें और उस पर चीनी डालें। अब इस टमाटर और चीनी से स्किन पर धीरे-धीरे मसाज करें। ध्यान रखिए आपको नर्म हाथों से मसाज करनी है, वर्ना चीनी के दाने त्वचा को परेशान कर सकते हैं।
![पार्लर में पैसे बर्बाद करने से अच्छा है आजमाए यह तरीका, मिलेगी चमकती त्वचा beauty tips,beauty tips in hindi,tomato facial,facial for glowing skin,skin care tips,beautiful face]()
- अब हम त्वचा को स्टीम देंगे। इसके लिए अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्टीमर है तो अच्छी बात है वर्ना एक बर्तन में पानी गर्म कर लें और तौलिए से चेहरे को 5 से 7 मिनट तक ढक कर स्टीम लें।
- अब आखिर में हम चेहरे पर मास्क लगाएंगे। इसके लिए टमाटर का गूदा, चंदन पाउडर और शहद को मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इसे लगभग 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जैल को लगाएं।