न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेविंग के बाद होती है त्वचा संबंधी परेशानी, बचें इन गलत आदतों से

हम आपको शेविंग से जुडी कुछ ख़ास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 3:26:28

शेविंग के बाद होती है त्वचा संबंधी परेशानी, बचें इन गलत आदतों से

पुरुषों के पास अपने को सुन्दर दिखाने और अट्रेक्टिव लुक पाने के लिए बहुत कम विकल्प होते हैं, जिसमें से एक हैं शेविंग। कई पुरुष होते हैं जो अपनेआप को बेहतरीन दिखाने के लिए खुद को क्लीनशेव रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेविंग करने का भी अपना एक तरीका होता हैं। शेविंग में हुई गलतियां आपको त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ देती हैं। जी हाँ, गलत शेविंग से मुंहासे, रैशेज, बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी कई समस्याएँ हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको शेविंग से जुडी कुछ ख़ास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* पहले चेहरा धोएं

शेविंग से पहले चेहरे को धुलना जरूरी है। इसके लिए अगर हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं तो दाढ़ी बनाते समय जलन कम होती है। गुनगने पानी से दाढ़ी को भिगा लेने से शेव भी आसानी से और स्मूथ बनती है। इसके अलावा गुनगुने पानी से चेहरे का तैलीयपन निकल जाता है और डेड स्किन सेल्स भी साफ हो जाती हैं। अगर शेव के समय जलन ज्यादा होती है या दाढ़ी बहुत हार्ड है तो शेव से पहले गर्म पानी में भीगे तौलिए से दाढ़ी को पांच मिनट तक मुलायम कर लें।

* ब्रश कैसा हो

शेविंग का ब्रश बिल्कुल मुलायम होना चाहिए। ब्रश अगर कड़ा होगा तो गाल पर इसे चलाने के बाद जलन और दर्द हो सकता है। हार्ड ब्रश के इस्तेमाल से आपके गालों पर पिंपल होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि इससे गालों की त्वचा पर घाव हो सकते हैं। इससे आपके गाल की स्किन कट सकती है और कई तरह के स्किन इंफेक्शन हो सकते हैं। कुछ लोग क्रीम के बजाय फोम का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए वो हाथों से ही फोम को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन फोम को भी हाथों की बजाय ब्रश से ही लगाना चाहिए क्योंकि हाथों के जर्म्स और बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

shaving tips,mens tips,mens beauty tips,skin issues

* रेजर कैसा हो

अगर आप वन टाइम रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो रेजर में अच्छी क्वालिटी का ब्लेड लगाना जरूरी है। अगर आप कई बार इस्तेमाल किये जाने वाला रेजर इस्तेमाल करते हैं तो उसके ब्लेड की क्वालिटी खराब होने पर उसे तुरंत बदल दें। इसके अलावा हर बार दाढ़ी बनाने से पहले रेजर के 5 मिनट गर्म पानी में डुबाकर रखें। इससे ब्लेड पर लगे जर्म्स खत्म हो जाते हैं और ब्लेड दाढ़ी पर स्मूथली चलती है।

* ऐसे बनाएं शेव

अगर आपको दाढ़ी बनाने के बाद पिंपल निकलते हैं तो दाढ़ी हमेशा ऊपर से नीचे की ओर बनाएं क्योंकि बाल इसके विपरीत दिशा में निकलते हैं। अगर आप चिकनाई के चक्कर में उल्टी दिशा में दाढ़ी बनाते हैं तो इससे आपकी त्वचा छिलने का डर रहता है और त्वचा खुरदुरी हो सकती है। इसके अलावा रेजर को आराम से चलाना चाहिए। शेविंग में जल्दबाजी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

* आफ्टर शेव जरूर लगाएं

शेव करने के बाद चेहरे पर आफ्टर शेव लोशन या स्प्रे जरूर लगाएं। इससे दाढ़ी बनाने के दौरान चेहरे पर जो जर्म्स और बैक्टीरिया रहते हैं वो चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। अगर आपको आफ्टर शेव लगाने से बहुत ज्यादा जलन होती है तो फिटकरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह