न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से चहरे को दें प्राकृतिक खूबसूरती, बिना मेकअप दमकेगी स्किन

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे और चेहरे पर नेचुरल व गुलाबी निखार लाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 5:50:02

इन टिप्स की मदद से चहरे को दें प्राकृतिक खूबसूरती, बिना मेकअप दमकेगी स्किन

जब भी कभी खूबसूरती की बात की जाती हैं तो मेकअप को जरूर शामिल किया जाता हैं जो त्वचा को आकर्षक दिखाने में मददगार साबित होता हैं। लेकिन प्राकृतिक सुंदरता के सामने मेकअप की भी कोई जरूरत नहीं होती हैं बल्कि आपकी स्किन यूं ही सभी का ध्यान खींच सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे और चेहरे पर नेचुरल व गुलाबी निखार लाएंगे। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

नींबू-पानी से करें दिन की शुरूआत

चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर पीएं। इससे शरीर की अंदर से सफाई होने से गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलेगी। ऐसे में चेहरे पर बिना मेकअप के भी नेचुरल व गुलाबी निखार आएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural beauty,skincare tips

सोने से पहले भी करें फेसवॉश

स्किन पर नेचुरल लाने के लिए दिन के साथ सोने से पहले भी अच्छे से फेसवॉश करें। असल में, रात को हमारी स्किन रिपेयर होती है। इसके लिए इसे सोने से पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। बाद में मुंह में हवा भरपर आंखों व चेहरे पर ठंडे पानी से छींटें मारें।

टोनर करें यूज

चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप घर ही गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबाल कर टोनर बना सकती है। इससे स्किन का पीएच बैलेंस रहेगा। चेहरे पर पड़े पिपंल्स, दाग-धब्बे, काले घेरे, झुर्रियां आदि दूर होकर ग्लोइंग व हैल्दी स्किन मिलेगी। साथ ही फ्रेश फील होगा।

सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

घर से निकलने के करीब 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे सूरज की तेल किरणों से बचाव रहेगा। साथ ही स्किन को अंदर से पोषण मिलने से डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural beauty,skincare tips

स्क्रबिंग भी जरूरी

त्वचा पर गंदगी जमा होने से चेहरा डल, ड्राई और खुरदरा नजर आने लगता है। इसके लिए हफ्ते में 2 बार स्क्रबिंग करनी चाहिए। स्क्रबिंग करने से बंद रोमछिद्र खुलते हैं। ऐसे में इसमें जमा गंदगी साफ होकर स्किन को सही से सांस लेने में मदद मिलती है। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स साफ होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आता है। इसके लिए आप घर पर ही नींबू का रस व चीनी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसपैक लगाएं

स्क्रबिंग के बाद फेसपैक लगाएं। इससे स्किन पर जमा गंदगी साफ होकर दाग-धब्बे, डार्क सर्कल, झाइयों व झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही चेहरा बेदाग, साफ व निखरा नजर आता है। इसके लिए आप घर पर ही बेसन, चंदन, हल्दी, नींबू का रस व गुलाब जल से फेसपैक बना सकते हैं।

खुद को रखें हाइड्रेट

शरीर में पानी की कमी होने पर भी स्किन से जुड़ी परेशानियां होती है। ऐसे में हैल्दी व ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहने के साथ समय से पहले झुर्रियों की परेशानी से भी राहत मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद