न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेविंग के दौरान ये गलतियां पड़ती हैं लड़कों पर भारी

कई लोगों को शेविंग के बाद दाने की समस्या भी होने लगती हैं जिसका कारण बनती हैं शेविंग के दौरान की गई गलतियां।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 7:05:39

शेविंग के दौरान ये गलतियां पड़ती हैं लड़कों पर भारी

जिस तरह महिलाएं अपने चहरे का ख्याल रखने के लिए कई चीजें करती हैं। उसी तरह शेविंग पुरुषों के चहरे की सफाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। देखा जाता हैं कि कई लोगों को क्लीन शेव रहना पसंद हैं और इसके लिए वे घर पर ही हमेशा शेव करते हैं। लेकिन कई लोगों को शेविंग के बाद दाने की समस्या भी होने लगती हैं जिसका कारण बनती हैं शेविंग के दौरान की गई गलतियां। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर पुरुष शेविंग के दौरान करते हैं।

- अक्सर लड़के सोचते हैं कि ब्लेड में धार है तो इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। चार से पांच शेव के बाद ब्लेड को बदल देने में ही भलाई है क्योंकि ऐसा न करने पर त्वचा को नुकसान होता है। कई बार पुराने ब्लेड पर बैक्टीरिया भी जम जाते हैं जो जरा से कट जाने पर शरीर के अंदर चले जाते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा देते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,grooming tips,shaving mistakes

- सही शेविंग क्रीम का चुनाव करें। आजकल त्वचा के अनुसार शेविंग क्रीम मिलती है। लेकिन अगर उनसे आपको दाने होते हैं तो शेविंग क्रीम की जगह पर शेविंग फोम भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

- क्लीन शेव रहने के लिए जरूरी नहीं कि रोजाना शेव किया जाए। इससे त्वचा को नुकसान होता है। क्योंकि रोजाना शेविंग करने से त्वचा बहुत ज्यादा खरोंच झेलती है और उसके खराब होने का डर रहता है। इसीलिए एक बार दाढ़ी के बालों को थोड़ा बढ़ जाने दें तभी शेविंग करें।

- शेविंग करते समय हल्के हाथों से रेजर चलाएं। रेजर को आपके हाथ की ताकत की जरूरत नहीं बल्कि ब्लेड के धार होने की जरूरत है। क्योंकि ताकत लगाकर रेजर चलाने से चेहरे पर रैशेज हो जाते हैं और उनमें जलन के साथ खुजली होने लगती है।

- शेविंग के दौरान ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे त्वचा कड़ी हो जाती है और शेविंग करने में दिक्कत होती है। इससे त्वचा के कटने का भी खतरा होता है। इसलिए शेविंग करते वक्त हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन