न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्सों की समस्या का अब होगा अंत, ये 6 ऑयल दिखाएंगे अपना कमाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से मस्सों की समस्या का अंत होगा और आपको त्वचा में निखार मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 2:23:41

मस्सों की समस्या का अब होगा अंत, ये 6 ऑयल दिखाएंगे अपना कमाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

आपने कई लोगों को देखा होगा जिनके शरीर के विभिन्न अंगों पर मस्से दिखाई देते हैं। ये मस्से सामान्यतया ऐसी जगह पर पनपते हैं जहां स्किन पर फोल्ड्स बन रहे होते हैं। हांलाकि मस्सों से कोई परेशानी नहीं होती हैं लेकिन त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग इनसे निजात पाना पसंद करते हैं। ऐसे में बाहरी ट्रीटमेंट से अच्छा हैं घर पर ही एसेंशियल ऑयल की मदद ली जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से मस्सों की समस्या का अंत होगा और आपको त्वचा में निखार मिलेगा।

दालचीनी की छाल का तेल

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी यौगिक गुण पाए जाते हैं। इसे पारंपरिक रूप से चिकित्सीय उपयोगों में अलग-अलग रूप से इस्‍तेमाल किया जाता है। दालचीनी का तेल बेहद गुणकारी होता है और अगर इसे मस्‍सों पर लगाया जाए, तो वह निकल जाते हैं। इस तेल को सीधे तौर पर नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो स्‍किन में जलन पैदा होने लगती है। दालचीनी को किसी अन्‍य एसेंशियल ऑयल के साथ ही मिक्‍स कर के लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin tags problem,essential oils for skin tags,skincare tips

ओरिगैनो ऑयल

ओरिगैनो ऑयल खाने पीने की चीजों के साथ घरेलू उपचार के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इस तेल में ऐंटिफंगल, एंटीऑक्सिडेंट और दर्द-निवारक गुण मौजूद होते हैं। ओरिगैनो का तेल मस्‍सों के उपचार के लिए भी बेहद सहायक है। दिन में एक बार इस तेल का उपयोग करके आप बेहतरीन रिजल्‍ट पा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अजवायन के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

नीम का तेल

नीम के तेल का उपयोग सदियों से सौंदर्य उत्पादों और प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है। नीम का तेल कई ऐंटिफंगल और एंटीवायरल गुणों से युक्त होता है, जो मस्सों के इलाज में मदद कर सकता है। इस तेल को मस्‍सों पर लगाने से पहले किसी अन्‍य कैरियर ऑयल के साथ मिला लें और फिर मास्‍क के रूप में लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin tags problem,essential oils for skin tags,skincare tips

टी-ट्री ऑयल

इस ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिए बिल्‍कुल सुरक्षित है, इसलिए इसका प्रयोग सौंदर्य उत्पादों जैसे, साबुन और शैंपू में किया जाता है। टी-ट्री ऑयल को सीधे मस्से पर लगाया जा सकता है। इसका उपयोग दिन में दो बार कुछ महीने तक करने से लाभ मिलता है।

लोबान का तेल

लोबान एक अत्यंत लोकप्रिय आवश्यक तेल है जिसका उपयोग अरोमाथेरेपी और घरेलू उपचार में किया जाता है। इसका धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठानों में एक अहम हिस्‍सा है। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों के लिए एक औषधीय उपचार के रूप में किया गया है। लोबान में कसैले, रोगाणुरोधी और घाव भरने वाले गुण हैं जो मस्‍से के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसे उपयोग करने के लिए लोबान के तेल की कुछ बूंदे रूई पर डालें और फिर उसे मस्से पर रखें। उसके बाद इसे एक टेप से कवर कर लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से मस्‍से से छुटकारा मिलेगा।

​लौंग का तेल

लौंग का तेल मस्‍से सहित कई बीमारियों के लिए एक औषधीय उपचार के रूप में किया जाता है। लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मस्‍से के इलाज के लिए जानी जाती हैं। इस तेल को प्रतिदिन दो बार मस्‍से पर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!