Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों के इस्तेमाल से पाये ऑयली स्किन से आजादी #Beauty Tips

आपकी रसोई में आसानी से मिलने वाले कुछ ऐसे पदार्थों की जानकारी जो आपकी इस ऑयली स्किन से निजात दिलाए। तो आइये जानते हैं उन पदार्थों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 5:35:06

इन चीजों के इस्तेमाल से पाये ऑयली स्किन से आजादी #Beauty Tips

जिस तरह से हर इंसान का स्वभाव अलग होता है उसी तरह से हर इंसान की त्वचा भी अलग होते हैं। कोई त्वचा सर्दियों के वातावरण के अनुरूप होती है तो कोई गर्मियों के। लेकिन आज हम जिस स्किन की बात करने जा रहे हैं वह हर वातावरण में ही आपको परेशां करती हैं। हम बात कर रहे हैं ऑयली स्किन के बारे में। जिस किसी भी व्यक्ति के ऑयली स्किन होती है, वह चाहता है कि उसे इस तरह की स्किन से निजात मिल जाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं आपकी रसोई में आसानी से मिलने वाले कुछ ऐसे पदार्थों की जानकारी जो आपकी इस ऑयली स्किन से निजात दिलाए। तो आइये जानते हैं उन पदार्थों के बारे में।

* कीवी

कीवी का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी ऑयली त्वचा में स्क्रब कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कीवी ले लें और फिर उसे छीलकर कीवी के पल्प को मैश कर लें। इसके बाद इसमें चीनी मिलाकर कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल की शामिल कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को ब्लेंड कर लें और अपनी उंगलियों से चेहरे पर स्क्रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।

* जायफल और दालचीनी

जायफल और दालचीनी भारतीय रसोई की कुछ ऐसी सामग्री होती है जो कि आसानी से भारतीय रसोई में उपलब्ध होती है। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह दोनों ही एंटी एक्ने गुणों के साथ होती है। यह आपके चेहरे में कोलेजन उत्पादन, यानि कि एंटी एक्ने के साथ ही एंटी एजिंग का उपचार करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच दालचीनी और एक चम्मच जायफल पाउडर लेकर मिला लें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मिला लें और इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
home remedies,skin care tips,beauty tips,oily skin * एवोकाडो

एवाकाडो ऑयली त्वचा के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यह हमारी त्वचा को पोषण देने के साथ ही त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके लिए आप एक अंडे का सफेद हिस्सा ले और उसे अच्छी तरह से फैट लें। इसके बाद एवोकाडो का पल्प ले लें और फिर इसे अंडे के साथ मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को अब अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।

* कैमोमाइल टी

कैमोमाइल हमारी ऑयली त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी इनफलामेटोरी, एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसी के साथ इसमें एशेंशियल ऑयल और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कि हमारी त्वचा को बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं। कैमोमाइल टी हमारे रक्त को परिसंचरण और सूक्ष्मजीवों को हटाने में मदद करता है, जो कि मुंहासे होने का कारण होते हैं। इसके लिए कैमोमाइल टी ले लें और फिर इसमें ओटमिल मिला लें। इसके बाद इसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदें और शहद की एक चम्मच मिला लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें और १० से 15 मिनट तक इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।

* कॉर्नस्टार्च

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि कॉर्नस्टार्च किस तरह से त्वचा का सारा ऑयल निकाल लेते हैं। आप भी अगर आकृर्षित चेहरा पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप आसानी से कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉर्नस्टार्च में हल्का सा पानी मिलाकर इसमें ऑलिव ऑयल डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। सूखने पर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology