न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या उड़ने लगे हैं आपके भी सिर से बाल, ये 5 घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी मदद

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से गंजेपन की इस समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 5:10:12

क्या उड़ने लगे हैं आपके भी सिर से बाल, ये 5 घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी मदद

वर्तमान समय की जीवनशैली में खानपान की गलत आदतें शरीर को पूरा पोषण नहीं दे पाती हैं जिसकी वजह से सेहत को तो नुकसान होता ही हैं लेकिन इसी के साथ बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता हैं। देखा जा रहा हैं कि कई लोगों के सिर से बाल बहुत कम उम्र में ही उड़ने लगे हैं और गंजेपन की शिकायत सामने आने लगी हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से गंजेपन की इस समस्या से निजात पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दही का मास्क

दही बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करता है। यह न केवल गंजेपन की समस्या को दूर करता है बल्कि बालों को झड़ने-गिरने से भी रोकता है। नियमित रूप से दही का मास्क लगाने से बेहतर परिणाम सामने आते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,hairfall and losing hair remedies

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को गंजापन दूर करने की सबसे ताकतवर औषधि के रूप में माना जाता है। अरंडी का तेल मॉस्चराइजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। अरंडी का तेल बाल और त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको करना ये है कि अपनी हथेली पर थोड़ा सा अरंडी का तेल लें और उससे सिर पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश करें। ऐसा करने से न केवल बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा बल्कि जल्द ही आपके सिर पर बाल भी उगने लगेंगे।

प्याज का रस और शहद की बूंदों का मिश्रण

प्याज में पाया जाने वाला सल्फर हमारे सिर में रक्त के प्रवाह में तेजी लाता है। इसके लिए आपको प्याज को काट कर उसका जूस निकालना है। उसके बाद उसमें शहद की कुछ बूंदे मिला लें। दोनों के मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से बालों की जड़ में रक्त संचार बढ़ा जाएगा और फंगस व बैक्टीरिया की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। ऐसा करने से गंजेपन की बीमारी भी ठीक हो सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,hairfall and losing hair remedies

ऐलोवेरा जेल

हर्बल पौधे के रूप में मशहूर ऐलोवेरा बाल और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐलोवेरा जेल बालों को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके लिए आपको करना केवल ये है कि रोजाना थोड़ा सा ऐलोवेरा जेल सिर पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा। एलोवेरा से बालों की जड़ में बंद छिद्र फिर से खुल जाते हैं।

नींबू का रस

नींबू बालों के झड़ने-गिरने, रूसी को खत्म करने, सूखे बालों जैसी समस्याओं में बेहद काम आता है। इसके लिए आपको करना ये है कि नींबू के रस को तेल में मिला कर लगाएं और उससे सिर की मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद