मौसम चाहे सर्दियों का हो या गर्मियों का शरीर से बदबू आती ही हैं। हांलाकि सभी डियो या सेंट की मदद लेना पसंद करते हैं लेकिन यह कुछ समय के लिए ही रहती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुदरती तरीकों से अपने शरीर को दुर्गंध से छुटकारा दिलाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुदरती उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
![इन कुदरती तरीकों से दूर करें शरीर की दुर्गंध, नहीं पड़ेगी डियो की जरूरत beauty tips,beauty tips in hindi,body odour,home remedies]()
- आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी। यह नुस्खा पसीने की बदबू हमेशा के लिए रोकता है।
- शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
![इन कुदरती तरीकों से दूर करें शरीर की दुर्गंध, नहीं पड़ेगी डियो की जरूरत beauty tips,beauty tips in hindi,body odour,home remedies]()
- नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर को आराम और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है।
- पसीने की बदबू को रोकने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें।