न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फटी एड़ियों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो इन फटी एड़ियों को सुंदर और मुलायम बनाने का काम भी करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 5:43:26

फटी एड़ियों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

मौसम में बदलाव साफ़ देखा जा सकता हैं और ठंडक बढ़ने लगी हैं। इस मौसम के तापमान में परिवर्तन से त्वचा का काफी असर पड़ता हैं। सर्दियों के आते ही देखा जाता हैं कि एडियां फटने लगती हैं और उनकी खूबसूरती कहीं खोने लगती हैं। एडियों के फटने की यह समस्या पीड़ादायी भी होती हैं। इससे जल्द छुटकारा पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो इन फटी एड़ियों को सुंदर और मुलायम बनाने का काम भी करेंगे। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

एलोवेरा जेल

फटी एड़ियों को गुनगुने पानी की एक बाल्टी में डालकर रखें। थोड़ी देर बाद उन्हें साफ कर लें। फिर जहां से भी एड़ी कट रही है, उतने स्थान पर अच्छे से एलोवेरा जेल लगा लें। जेल जब थोड़ा सूख जाए तो मोजे पहनकर सो जाएं। दो- तीन दिन तक ऐसा करने से एड़ी ठीक हो जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,cracked heels remedies,home remedies

नारियल तेल

नारियल तेल सभी घरों में आसानी से उपलब्ध होता है। रात के समय सोने से पूर्व फटी एड़ियों को गीले कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें, फिर और कोशिश करें कि 6-7 घंटे जमीन पर पांव न रखें। उसके बाद फटे हुए स्थान पर नारियल तेल से मालिश करें। यह मॉइश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को मुलायम बनाता है।

नींबू, नमक, ग्लिसरीन, गुलाबजल

यह बहुत पुराना और असरदार तरीका है। नींबू का रस, हल्का सा नमक, ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिला लें। पैरों को गुनगुने पानी से धोने के बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से फटी एड़ियों पर लगाकर, पैरों को खुला रखकर सो जाएं। सवेरे तक आप खुद ही परिवर्तन देख पाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,cracked heels remedies,home remedies

तिल का तेल

रोज रात को सोने से पहले 4-5 बूंद तिल का तेल एड़ियों पर नियम से लगाएं। तिल के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि घाव भरने में सहायता करते हैं। इसे लगाने का एक फायदा यह भी है कि फटी एड़ियों से चलने के दौरान एड़ियों में जो दर्द उठता है,वह भी खत्म हो जाता है।

विटामिन-ई

फटी एड़ी पर विटामिन-ई के कैप्सूल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन-ई के कैप्सूल किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनमें हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं, जिससे कि शुष्क त्वचा को नमी मिलती है। विटामिन- ई के कैप्सूल लगाने के बाद बहुत जरूरी है कि एड़ी को धूल से बचाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद