न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केले का छिलका दूर करेगा त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं, जानें आजमाने के तरीके

आज इस कड़ी में हम आपके लिए केले के छिलके को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 4:01:43

केले का छिलका दूर करेगा त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं, जानें आजमाने के तरीके

बात की जाए सामान्य फलों की तो केला सभी को पसंद आता हैं जिसे खाने के बाद इसका छिलका फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की यह केले का छिलका बहुत काम का हैं और आपकी त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता हैं। जी हां, विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व युक्त केले के छिलके का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में भी किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए केले के छिलके को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,banana peel remedies,skincare tips

एक्ने की समस्या करे दूर

इसके लिए पके हुए केले के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे एक्ने या मुहांसों वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो पूरे चेहरे पर भी इस पेस्ट को लगा सकती हैं। चेहरे पर लगे फेसपैक को 15 मिनट बाद सूखने पर पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार केले से बने इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से एक्ने और मुहांसों से राहत मिलेगी।

डार्क सर्कल करे दूर

इसके लिए 1 केला का छिलका लेकर उसे ब्लेंडर में पीस कर स्मूद पेस्ट बना ले। अब उसमें 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा मिलाएं। तैयार पेस्ट को आंखों के नीचे 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो केले के छिलकों को पतली परत में काटकर आंखों के नीचे रख सकती हैं। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,banana peel remedies,skincare tips

दाग-धब्बों को दूर करे

इसके लिए 1 केले के छिलके को को पीस कर तैयार किए गए पेस्ट में 1 टेबलस्पून शहद डालें। अब इस पैक को हल्के हाथों से मसाज करते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके साथ ही चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बनता है।

डैंड्रफ से दिलाए राहत

केले के छिलकों से बना हेयर मास्क डैंड्रफ की समस्या से राहत देता है। इसके लिए किसी कांटे या चम्मच की मदद से केले के छिलके के अंदर के हिस्से को निकालें। अब 1 छोटा चम्मच दही, 2 चम्मच नारियल का दूध, गुलाब जल और केले के छिलके से निकाले हिस्से को एक साथ मिक्स करें। इस पैक को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें। बालों पर केले से बने इस हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें। सूखने पर बालों बिना शैम्पू किए पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद