न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में चाहते है मां लक्ष्‍मी की कृपा, शुक्रवार को आजमाएं ये 5 उपाय

आज हम आपके लिए शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त की जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 May 2020 9:22:19

लॉकडाउन में चाहते है मां लक्ष्‍मी की कृपा, शुक्रवार को आजमाएं ये 5 उपाय

तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी हैं जो कि 17 मई को समाप्त होने जा रहा हैं। लंबे समय से चल रहे इस लॉकडाउन के कारण लोगों के काम-धंधे ठप पड़े थे और लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ ऐसे उपायों को अपनाने की जो अपने साथ जीवन में सकारात्मकता लेकर आए और धन संबंधी परेशानी को दूर करें। इसलिए आज हम आपके लिए शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त की जा सकें। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कामधंधा लौटेगा पटरी पर

एक पीला सूती नया कपड़ा लें और उसमें पीले रंग की 5 कौड़ी, थोड़ी सी केसर और 5 सिक्‍के डाल लें। फिर इस सबको बांधकर शाम के वक्‍त मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और पीले कपडे़ के साथ सभी सामान को मां लक्ष्‍मी के समक्ष रखें। पूजा के बाद इन सब वस्‍तुओं को अपनी तिजोरी या फिर आपकी दुकान हो तो गल्‍ले में रख दें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी परेशानियों का अंत होगा और कामधंधा फिर से पटरी पर आने लगेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,blessings of mother lakshmi,friday measures

शंख का उपाय

भगवान विष्‍णु के पांच चिह्नों में से एक है शंख। शुक्रवार को एक दक्षिणावर्ती शंख लेकर उसमें थोड़े से गंगाजल के साथ जलभर भगवान विष्‍णु का अभिषेक करें। उनकी विधिवत पूजा करें और पूजा में मां लक्ष्‍मीजी का भी पाठ करें। आपके घर में फिर से धन का आगमन होने लगेगा और वित्‍तीय संकट दूर होगा।

शुक्रवार का दान

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित होता है और मां लक्ष्‍मी को खाने की सफेद वस्‍तुएं अतिप्रिय हैं। इसलिए शुक्रवार को आपको सफेद खाद्य वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपका कर्ज भी खत्‍म होगा। दान करने में कुछ समझ न आए तो आप किसी जरूरतमंद को चीनी ही खरीदकर दान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,blessings of mother lakshmi,friday measures

शुक्रवार की शाम को करें यह काम

घर के ईशान कोण में शुक्रवार की शाम को गाय के घी का एक दीपक जलाएं और उस दीपक में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। रूई की बाती के स्‍थान पर लाल रंग के सूती कलावे का प्रयोग करना अच्‍छा रहेगा। इस उपाय को करने से वास्‍तु के हिसाब से पूर्व दिशा भी ऊर्जावान बनती है और मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं।

कन्‍याओं को भोजन

शुक्रवार की शाम को स्‍नान करने के बाद मां लक्ष्‍मी का पाठ करें और उसके बाद 7 कुंवारी कन्‍याओं को बुलाकर उन्‍हें आदर सत्‍कार के साथ भोजन करवाएं और दक्षिणा भी दें। बेहतर होगा कि आप जरूरतमंद कन्‍याओं को भोजन करवाएं। हो सके तो भोजन में खीर को भी शामिल करें और खीर में केसर भी मिलाएं। ऐसा करने से आपके आपकी तरक्‍की होगी और बंद पड़ा कारोबार एक बार फिर चल पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका