न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों अपने पुत्र दुर्योधन को निर्वस्त्र देखना चाहती थीं गांधारी?

गांधारी भगवान शिव की परम भक्त थी और उन्हें भगवान शिव से वरदान प्राप्त था कि जब भी कभी वे अपने नेत्रों की पट्टी खोलकर किसी कि नग्नावस्था में देखेगी तो उनका पूरा शरीर वज्र का हो जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 7:02:46

आखिर क्यों अपने पुत्र दुर्योधन को निर्वस्त्र देखना चाहती थीं गांधारी?

महाभारत की पौराणिक कथा अपनेआप में बहुत कुछ सिखाती हैं। यह धर्म-अधर्म की कहानी दर्शाती हैं तो प्रेमभाव को भी छलकाती है। आप सभी दुर्योधन की माता गांधारी के बारे में तो जानते ही हैं जिन्हें अपनी भक्ति और सतित्व के लिए जाना जाता हैं। गांधारी भगवान शिव की परम भक्त थी और उन्हें भगवान शिव से वरदान प्राप्त था कि जब भी कभी वे अपने नेत्रों की पट्टी खोलकर किसी कि नग्नावस्था में देखेगी तो उनका पूरा शरीर वज्र का हो जाएगा। इसके चलते गांधारी अपने पुत्र दुर्योधन को निर्वस्त्र देखना चाहती थीं। हांलाकि कृष्ण के बहकावे के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया था। तो आइये जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

घटना इस प्रकार है कि गांधारी दुर्योधन से कहती है कि मैं तुम्हें विजयश्री का आशीर्वाद तो नहीं दूंगी किंतु यह शिव भक्तिनी एक कवच पहना सकती है। हे पुत्र गंगा जाकर स्नान कर आओ और वहां से सीधे मेरे पास आओ किंतु ऐसे ही जैसे तुम जन्म के समय थे। तब दुर्योधन कहता है नग्न माताश्री? गांधारी कहती है मां के समक्ष कैसी लज्जा? जाओ स्नान करके निर्वस्त्र आओ। दुर्योधन कहता है जो आज्ञा माताश्री।

दुर्योधन के जाने के बाद श्रीकृष्ण गांधारी के कक्ष में जाते हैं। गांधारी कहती है कि आओ देवकीनंदन। ये तो तुम्हें याद ही होगा की 17 दिन पहले मैं सौ पुत्रों की मां थी और अब केवल एक ही पुत्र की मां हूं? श्रीकृष्ण हाथ जोड़कर कहते हैं कि हां माते। इन शवों में एक शव ऐसा भी है जिन्हें आप पहचानकर भी नहीं पहचानती हैं और वह शव है ज्येष्ठ कौंतेय का। तब गांधारी कहती है क्या युधिष्ठिर का? तब श्रीकृष्ण कहते हैं नहीं माता। राधेय था ज्येष्ठ कौंतेय। यह सुनकर गांधारी दंग रह जाती है। श्रीकृष्ण कहते हैं इसलिए ये मत सोचिए माता कि आपके पुत्रों की ओर से मेरी बुआ का कोई पुत्र युद्ध नहीं कर रहा था।

यह राज बताकर श्रीकृष्ण शिविर से बाहर निकल कर जाने लगते हैं तब रास्ते में दुर्योधन नग्न अवस्था में ‍अपनी माता के शिविर में जाता हुआ श्रीकृष्ण को दिखाई देता है। श्रीकृष्ण हंसते हुए कहते हैं युवराज दुर्योधन आप और इस अवस्था में? तुम अपने वस्त्र कहां भूल आए? और तुम्हारा मुंह तो माता गांधारी के शिविर की ओर है। यह सुनकर दुर्योधन सकपका जाता है।

तब श्रीकृष्ण कहते हैं क्या तुम अपनी माता के पास इस दशा में जा रहे हो? तब दुर्योधन कहता है कि माताश्री का यही आदेश था। तब श्रीकृष्ण कहते हैं किंतु वो तुम्हारी माता है। उन्होंने अनेक बार तुम्हें गोदी में लिया होगा। तुम तो पुत्र हो लेकिन अब एक वयस्क पुत्र हो। और कोई वयस्क अपनी माता के सामने पूर्ण नग्न नहीं जाता युवराज। भरतवंश की तो ये परंपरा नहीं है। फिर श्रीकृष्ण हंसते हुए कहते हैं किंतु तुमने तो भरतवंश की परंपरा का पालन करना कभी का छोड़ दिया। जाओ जाओ माता को प्रतिक्षा नहीं करवाना चाहिए, जाओ। यह कहते हुए श्री हंसते हुए वहां से चले जाते हैं।

तब दुर्योधन सोच में पड़ जाता है और फिर वह अपने गुप्तांगों पर केल के पत्ते लपेटकर माता गांधारी के समक्ष उपस्थित हो जाता है और कहता है कि मैं स्नान करके आ गया माताश्री। तब गांधारी कहती है मैं क्षणभर के लिए अपनी आंखों पर बंधी ये पट्टी खोलने जा रही हूं। मैंने तुम्हारे भाइयों को तो नहीं देखा। मैं तुम्हें आज देखूंगी। ऐसा कहकर गांधारी अपनी आंखों की पट्टी खोलकर दुर्योधन को देखती है तो उसकी आंखों से प्रकाश निकलकर दुर्योधन के शरीर पर गिरता है। बाद में गांधारी देखती है कि ये क्या दुर्योधन ने तो अपने गुप्तांग छुपा रखे हैं। तब वो कहती है ये तुमने क्या किया पुत्र। तब दुर्योधन कहता है कि मैं आपके सामने नग्न कैसे आता माताश्री? तब गांधारी कहती है किंतु मैंने तो तुम्हें यही आदेश दिया था।

दुखी होकर वह पुन: अपनी आंखों की पट्टी बांध लेती हैं। फिर वह कहती हैं, तुम्हारे शरीर का वह भाग जिस पर मेरी दृष्टि पड़ी ही नहीं दुर्बल रह गया पुत्र। शरीर का शेष भाग वज्र का हो गया। यदि तुम बड़ों का आदेश मानने की परंपरा भूले ना होते तो अजेय हो गए होते पुत्र। यह सुनकर दुर्योधन कहता है कि तो मैं ये केले के पत्ते हटा देता हूं माताश्री। तब गांधारी कहती है कि मैं कोई मायावी नहीं हूं। मैंने उस एक दृष्टि में अपनी भक्ति, अपना सतित्व और अपनी ममता की सारी शक्ति मिला दी थी पुत्र।

तब दुर्योधन कहता है कि आप चिंता न करें माताश्री। मैं कल भीम से गया युद्ध करूंगा और गदा युद्ध के नियम के अनुसार कमर के नीचे प्रहार करना वर्जित है। कल में उसको इतनी मार मारूंगा कि वह घबराकर विरगति को प्राप्त हो जाएगा। फिर चाहे इस युद्ध का अंत कुछ भी हो। अंत में भीम दुर्योधन की जंघा उखाड़कर उसका वध कर देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार