न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति जी ने रोक दी थी भगवान विष्णु की बारात, फिर जानिए क्या हुआ

सभी भक्तगण गणेशोत्सव के इन दिनों में गणपति जी की भक्ति करते हैं और उनके बारे में जानने की इच्छा रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Sept 2018 1:23:10

Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति जी ने रोक दी थी भगवान विष्णु की बारात, फिर जानिए क्या हुआ

देशभर में गणेशोत्सव का पर्व चारो तरफ मनाया जा रहा हैं। हर कोई गणपति जी की सेवा में लगा हुआ हैं। सभी भक्तगण गणेशोत्सव के इन दिनों में गणपति जी की भक्ति करते हैं और उनके बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए गणपति जी की एक पौराणिक कथा लेकर आए हैं जो भगवान विष्णु से जुडी हैं। यह कथा गणपति जी की लीला को व्यक्त करती हैं। तो आइये जानते हैं इस कथा के बारे में।

एक समय की बात है कि विष्णु भगवान का विवाह लक्ष्मीजी के साथ निश्चित हो गया। विवाह की तैयारी होने लगी। सभी देवताओं को निमंत्रण भेजे गए, परंतु गणेशजी को निमंत्रण नहीं दिया, कारण जो भी रहा हो। अब भगवान विष्णु की बारात जाने का समय आ गया। सभी देवता अपनी पत्नियों के साथ विवाह समारोह में आए। उन सबने देखा कि गणेशजी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। तब वे आपस में चर्चा करने लगे कि क्या गणेशजी को नहीं न्योता है? या स्वयं गणेशजी ही नहीं आए हैं? सभी को इस बात पर आश्चर्य होने लगा। तभी सबने विचार किया कि विष्णु भगवान से ही इसका कारण पूछा जाए।

विष्णु भगवान से पूछने पर उन्होंने कहा कि हमने गणेशजी के पिता भोलेनाथ महादेव को न्योता भेजा है। यदि गणेशजी अपने पिता के साथ आना चाहते तो आ जाते, अलग से न्योता देने की कोई आवश्यकता भी नहीं थीं। दूसरी बात यह है कि उनको सवा मन मूंग, सवा मन चावल, सवा मन घी और सवा मन लड्डू का भोजन दिनभर में चाहिए। यदि गणेशजी नहीं आएंगे तो कोई बात नहीं। दूसरे के घर जाकर इतना सारा खाना-पीना अच्छा भी नहीं लगता।

ganesha utsav,ganesha chaurthi,lord vishnu,lord ganesh,ganesh chaturthi 2018

इतनी वार्ता कर ही रहे थे कि किसी एक ने सुझाव दिया- यदि गणेशजी आ भी जाएं तो उनको द्वारपाल बनाकर बैठा देंगे कि आप घर का ध्यान रखना। आप तो चूहे पर बैठकर धीरे-धीरे चलोगे तो बारात से बहुत पीछे रह जाओगे। यह सुझाव भी सबको पसंद आ गया, तो विष्णु भगवान ने भी अपनी सहमति दे दी। होना क्या था कि इतने में गणेशजी वहां आ पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर घर की रखवाली करने बैठा दिया। बारात चल दी, तब नारदजी ने देखा कि गणेशजी तो दरवाजे पर ही बैठे हुए हैं, तो वे गणेशजी के पास गए और रुकने का कारण पूछा।

गणेशजी कहने लगे कि विष्णु भगवान ने मेरा बहुत अपमान किया है। नारदजी ने कहा कि आप अपनी मूषक सेना को आगे भेज दें, तो वह रास्ता खोद देगी जिससे उनके वाहन धरती में धंस जाएंगे, तब आपको सम्मानपूर्वक बुलाना पड़ेगा। अब तो गणेशजी ने अपनी मूषक सेना जल्दी से आगे भेज दी और सेना ने जमीन पोली कर दी। जब बारात वहां से निकली तो रथों के पहिए धरती में धंस गए। लाख कोशिश करें, परंतु पहिए नहीं निकले। सभी ने अपने-अपने उपाय किए, परंतु पहिए तो नहीं निकले, बल्कि जगह-जगह से टूट गए। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए।

तब तो नारदजी ने कहा- आप लोगों ने गणेशजी का अपमान करके अच्छा नहीं किया। यदि उन्हें मनाकर लाया जाए तो आपका कार्य सिद्ध हो सकता है और यह संकट टल सकता है। शंकर भगवान ने अपने दूत नंदी को भेजा और वे गणेशजी को लेकर आए। गणेशजी का आदर-सम्मान के साथ पूजन किया, तब कहीं रथ के पहिए निकले। अब रथ के पहिए निकल को गए, परंतु वे टूट-फूट गए, तो उन्हें सुधारे कौन?

पास के खेत में खाती काम कर रहा था, उसे बुलाया गया। खाती अपना कार्य करने के पहले 'श्री गणेशाय नम:' कहकर गणेशजी की वंदना मन ही मन करने लगा। देखते ही देखते खाती ने सभी पहियों को ठीक कर दिया। तब खाती कहने लगा कि हे देवताओं! आपने सर्वप्रथम गणेशजी को नहीं मनाया होगा और न ही उनकी पूजन की होगी इसीलिए तो आपके साथ यह संकट आया है। हम तो मूरख अज्ञानी हैं, फिर भी पहले गणेशजी को पूजते हैं, उनका ध्यान करते हैं। आप लोग तो देवतागण हैं, फिर भी आप गणेशजी को कैसे भूल गए? अब आप लोग भगवान श्री गणेशजी की जय बोलकर जाएं, तो आपके सब काम बन जाएंगे और कोई संकट भी नहीं आएगा।
ऐसा कहते हुए बारात वहां से चल दी और विष्णु भगवान का लक्ष्मीजी के साथ विवाह संपन्न कराके सभी सकुशल घर लौट आए। हे गणेशजी महाराज! आपने विष्णु को जैसो कारज सारियो, ऐसो कारज सबको सिद्ध करजो। बोलो गजानन भगवान की जय।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर