न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मसालों का हैं ग्रहों से विशेष नाता, जानें किस तरह सुधारें अपनी दशा

आज इस कड़ी में हम आपको ज्योतिष से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं कि किस तरह मसाले आपके ग्रहों को प्रभावित करते हैं और कैसे ग्रहों की स्थिति में भी सुधार लाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 7:35:22

मसालों का हैं ग्रहों से विशेष नाता, जानें किस तरह सुधारें अपनी दशा

ज्योतिष में ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता हैं जिनकी कुंडली में स्थिति व्यक्ति के आने वाले समय को दर्शाती हैं। इसी तरह ज्योतिष में रसोई में काम आने वाले मसालों का भी बड़ा महत्व होता हैं जिनसे जुड़े टोटके परेशानियां दूर करने का काम करते हैं। ऐसे में मसालों का ग्रहों की दशा, दिशा और स्थिति से विशेष नाता हैं जो व्यक्ति की सफलता को सुनिश्चित करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ज्योतिष से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं कि किस तरह मसाले आपके ग्रहों को प्रभावित करते हैं और कैसे ग्रहों की स्थिति में भी सुधार लाया जा सकता हैं।

नमक से मजबूत होता है सूर्य

नमक आपकी रसोई का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा माना जाता है। नमक का सेवन करने से हमारा सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य को करियर और निरोगी शरीर का कारक माना जाता है। सूर्य को प्रसन्‍न करने से हमें आरोग्‍य की प्राप्ति होती है और करियर में भी काफी तरक्‍की होती है।

मेथी से मजबूत होता है मंगल

मेथी का सेवन करने से हमारा मंगल मजबूत होता है। मंगल की शुभ और अनुकूल स्थिति जातक को निडर और साहसी बनाती है। नवग्रहों में इसे सेनापति का पद मिला हुआ है। इसके प्रभाव से जातक को शत्रुओं पर विजय पाने में सफलता मिलती है। मंगल के प्रभाव से जातक सामान्‍य रूप से किसी के आगे नहीं झुकता। पुलिस, सेना, अग्नि-शमन सेवाओं के क्षेत्र में मंगल का अधिकार है खेल कूद इत्यादि में जोश और उत्साह मंगल के प्रभाव से ही प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,planet conditions,spices related to planets

सौंफ से बुध खुश

सौंफ खाने से हमारा शुक्र और चंद्र मजबूत होता है। मंगलवार को सौंफ को गुड़ के साथ सेवन करें। जब आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हों, इससे आप का मंगल ग्रह आपका काम पूरा करने में साथ देता है। इसे मिश्री के साथ लें या उसके बिना भी लें खाने के बाद ,एसिडिटि और जी मिचलाने जैसी समस्या कम होने लगेंगी। वहीं सौंफ का सेवन करने से बुद्धिप्रदाता बुध भी बलशाली होता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में तमाम तरह के कष्टों से बचकर रहता है। कहते हैं कि कोई भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने से पहले थोड़ी सी सौंफ और गुड़ खा लेना चाहिए। इससे आपका काम सिद्ध होने की संभावना बढ़ जाती है।

हींग बुध ग्रह से जुड़ी

हींग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। हींग का नित्य प्रतिदिन सेवन करने से वात व पित्त के रोग नियंत्रित होते हैं। हींग आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ाती है व क्रोध समस्या से भी निजात दिलाती है। रात के वक्‍त या फिर शाम के वक्‍त घर से बाहर जाते समय रूमाल में थोड़ी सी हींग रख लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य भी पूर्ण होते हैं और आप सभी प्रकार की नकारात्‍मक शक्तियों से भी दूर रहते हैं।

दालचीनी से शुक्र मेहरबान

दालचीनी का प्रयोग मंगल ओर शुक्र ग्रह को ठीक करता है। अगर किसी का मंगल और शुक्र कुपित है, तो थोड़ी सी दालचीनी को शहद में मिलाकर ताज़े पानी के साथ लें। इससे आपकी शरीर में शक्ति बढ़ेगी और सर्दियों में कफ की समस्या कम परेशान करती है। दालचीनी के प्रयोग से शुक्र ग्रह बलशाली होता है और आपके वैवाहिक जीवन में सुख स्‍थापित होता है।

काली मिर्च से शुक्र और चंद्रमा मजबूत

काली मिर्च के सेवन से हमारा शुक्र और चंद्रमा अच्छा होता है। इसके सेवन से कफ की समस्या कम होती है और हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। तांबे के किसी बर्तन में काली मिर्च डालकर डाइनिंग टेबल पर रखने से घर को नज़र नहीं लगती है। इसके साथ ही काली मिर्च को वास्‍तु के हिसाब से भी बहुत उपयोगी माना जाता है। काली मिर्च के उपयोग से घर से नकारात्‍मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,planet conditions,spices related to planets

जौ से गुरु ग्रह मजबूत

जौ के प्रयोग से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह ठीक होता है। जौ के आटे की रोटी खाने से पथरी कभी नहीं होती है। जौ का प्रयोग हवन में भी किया जाता है। हवन में जौ का प्रयोग करने से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह मजबूत होता है। जौ हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती है। शनिवार को जौ और काले तिल बहते पानी में प्रवाहित करने से शनि की दशा में भी लाभ मिलता है।

हरी इलायची बुध के लिए शुभ

इसके प्रयोग से बुध ग्रह मजबूत होता है। अगर किसी को दूध पचाने में परेशानी होती है। तो हरी इलायची दूध में पकाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से कोई परेशानी होगी। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनको दूध अपनी सेहत बनाए रखने या कैल्सियम के लिए दूध को पीना पड़ता है पर उसको पीकर पचाने में समस्या आती है।

हल्दी से गुरु मजबूत

हल्‍दी से गुणकारी हमारी रसोई में कुछ भी नहीं होता है। हल्‍दी के प्रयोग से हमारा गुरु गुणकारी होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। हल्दी के सेवन से बृहस्पति ग्रह अच्छा होता है। हल्दी की गांठ को पीले धागे में बांधकर गुरुवार को गले में धारण करने से बृहस्पति के अच्छे फल मिलते हैं और यह तो हम सब को पता है की हल्दी का दूध पीने से आर्थराइटिस में ज़बर्दस्‍त फायदा मिलता है। जिनके घर में विवाह योग्‍य जातकों की शादी में समस्‍या आती है, उन्‍हें गुरुवार के दिन हल्‍दी की गांठ लाल कपड़े में बांधकर अपने कपड़े रखने के स्‍थान पर रख देनी चाहिए। ऐसा करने से जल्‍द ही उनके घर में खुशखबरी सुनाई देती है।

जीरा राहु केतु के लिए

जीरा राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है। जीरे का सेवन खाने में करने से आपके दैनिक जीवन में सौहार्द व शांति बने रहते हैं। जीरे को मंगलवार के दिन दही में डालकर प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीरा शुभ फल देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका