न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : सोमवार की तरह बुधवार भी विशेष फलदायी, करें ये उपाय

आज के दिन किए गए उपाय विघ्नहर्ता गणेशजी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद दिलवाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:22:58

सावन स्पेशल : सोमवार की तरह बुधवार भी विशेष फलदायी, करें ये उपाय

सावन का यह महीना जितना सोमवार के लिए जाना जाता हैं उतना ही महत्व इसमें बुधवार का भी होता हैं। सावन के महीने में शिव परिवार की स्तुति व्यक्ति के जीवन से कष्ट हरने वाली होती हैं। बुधवार का दिन शिवपुत्र श्रीगणेश का प्रिय दिन है। सावन के महीने में इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता हैं। आज के दिन किए गए उपाय विघ्नहर्ता गणेशजी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद दिलवाते हैं। तो आइये जानते हैं सावन के बुधवार किए जाने वाले विशेष फलदायी उपायों के बारे में।

घर-परिवार में रहती है सुख-शांति

सावन बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करें। नारद पुराण में बताया गया है कि इनका पाठ करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और अगर यह सावन में किया जाए तो यह विशेष फलदायी होता है। श्रीगणेश सुखकर्ता व दु:खहर्ता हैं, इसका पाठ करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,sawan wednesday remedies,lord ganesha

करियर में मिलती है ग्रोथ

सावन बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। ऐसा करने से बुध दोष का प्रभाव कम हो जाता है और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। ऐसा हर सावन बुधवार को करते रहें। हरी खास खिलाने के बाद गाय माता को धन्यवाद कहें। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इससे जीवन में खुशहाली आती है और करियर में ग्रोथ मिलती है।

नौकरी व व्यवसाय की समस्या होती है दूर

सावन बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर सिंदूर जरूर अर्पित करें। आप हर रोज भी भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ा सकते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर का विलेपन भी किया जाता है। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर-परिवार से दूर रहती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहता है और नौकरी व व्यवसाय संबंधित समस्या दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,sawan wednesday remedies,lord ganesha

मनवांछित फल करते हैं प्रदान

भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं और हर शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा की जाती है। इसलिए सावन के हर बुधवार के दिन गणेशजी को मूंग के लड्डु का भोग लगाएं और अगर मूंग के लड्डु संभव नहीं है तो आप गुड़ का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा आप लगातार सात बुधवार तक करें। भगवान गणेश को लड्डु बहुत प्रिय हैं, इससे वह जल्द प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल प्रदान करते हैं और बुध ग्रह का दोष भी खत्म होता है।

करते हैं सभी विघ्नों को दूर

शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना गया है इसलिए सावन बुधवार के दिन भगवान गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं। कहा जाता है कि पार्वती पुत्र को हरी दूर्वा चढ़ाने से वह भक्तों पर सैदव अपनी कृपा बनाए रखते हैं और विघ्‍नहर्ता अपने भक्तों के सभी विघ्नों को दूर करते हैं और आशीर्वाद बनाए रखते हैं। ध्यान रखें कि दूर्वा की 11 या 21 गांठ ही भगवान गणेश को चढ़ाएं।

आर्थिक समस्या होती है दूर

सावन बुधवार के दिन हरे रंग का एक साफ कपड़ा या रुमाल लें। इसमें पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली की तरह बना लें। इसके बाद उस पोटली को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद बहते जल में गणेश मंत्र का जप करते हुए प्रवाहित कर दें। ऐस करने से आपकी आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही किसी भी तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका