न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : राशि के अनुसार मनाए गणेशोत्सव, होगी हर मनोकामना पूरी

हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार किस तरह गणपति जी की पूजा की जाए कि आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Sep 2018 12:04:31

Ganesh Chaturthi 2018 : राशि के अनुसार मनाए गणेशोत्सव, होगी हर मनोकामना पूरी

गणेशोत्सव का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। सभी इस दिन गणपति जी को अपने घर लाते हैं और पूरे दस दिन तक गणेश जी की सेवा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेशजी की सेवा अगर राशि के अनुसार की जाए तो इससे विशेष योग बनते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार किस तरह गणपति जी की पूजा की जाए कि आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो सके। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* मेष

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए। "ॐ वक्रतुण्डाय हुं" मंत्र का जाप करें और छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

* वृष

इस राशि के लोगों को विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। "ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं" का जाप करें। मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

ways to celebrate ganesh chaturthi,ganesh chaturthi as per zodiac sign,ganesh chaturthi 2018

* मिथुन

इस राशि के लोगों को लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए। "ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा" मंत्र का जाप करें। मूंग के लड्डू, लाल फल लका प्रसाद चढ़ाएँ।

* कर्क

इस राशि के लोगों को एकदंत की अर्चना करनी चाहिए। "ॐ एकदंताय हुं" का जाप करें और मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का प्रसाद चढ़ाएँ।

* सिंह

इस राशि के लोगों को लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए। "ॐ लंबोदराय नम:" मंत्र का जाप करें। छुआरा प्रसाद में चढ़ाएँ।

* कन्या

इस राशि के लोगों को गजानन का पूजन शुभ रहेगा। "ॐ गं गणपतयै नमः" मंत्र का जाप करें और हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का प्रसाद चढ़ाएँ।

* तुला

इस राशि के लोगों को शक्तिविनायक का अर्चन करना चाहिए। "ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं" मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मिश्री, लड्डू और केला चढ़ाएँ।

* वृश्चिक

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की साधना करना चाहिए। "ॐ वक्रतुण्डाय हुं" मंत्र का जाप करना चाहिए। छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

* धनु

इस राशि के लोगों को हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए। "हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा" मंत्र का जाप करें और मोदक व केले का प्रसाद चढ़ाएँ।

* मकर

इस राशि के लोगों के लिए लम्बोदर रूप शुभ हैं। "ॐ लम्बोदराय नमः" मंत्र का जाप करें। मोदक, किशमिश, तिल के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

* कुंभ

कुंभ राशि के लिए सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी हैं। "ॐ सर्वेश्वराय नमः" मंत्र का जाप करें। प्रसाद में गु़ड़ के लड्डू व हरे फल चढ़ाएँ।

* मीन

इस राशि के लिए सिद्धि विनायक पूजनीय हैं। "ॐ सिद्धि विनायकाय नमः" मंत्र का जाप करें। बेसन के लड्डू, केला, बादाम का प्रसाद चढ़ाएँ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका