न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौनी अमावस्या दिलाएगी पितरों का आशीर्वाद, इन उपायों से दूर करें वास्तुदोष

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें मौनी अमावस्या के दिन करने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 10:55:34

मौनी अमावस्या दिलाएगी पितरों का आशीर्वाद, इन उपायों से दूर करें वास्तुदोष

हिंदू धर्म में हर दिन किसी विशेष प्रयोजन के लिए जाना जाता हैं। आज माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के तौर पर मनाया जाता हैं जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया हैं। आज के दिन किया गया जप, ताप और दान पितरों का आशीर्वाद दिलाता हैं। इसी के साथ ही मौनी अमावस्या से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जो वास्तुदोष दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें मौनी अमावस्या के दिन करने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

करें यह उपाय

इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूर्वजों का ध्यान करें। साथ ही पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इससे घर के मुख्य द्वार पर छींटे मारे। इसस घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तुदोष दूर होकर घर में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,mauni amawasya 2021,vastu dosh

दान करें

मौनी अमावस्‍या पर दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पितर खुश होते हैं। ऐसे में उनका आशीर्वाद पाने के लिए गरीबों व बेसहारा को कपड़ा, अन्न व धन का दान करें। हो सके तो पितरों का मनपसंद खाना बनाकर गरीबों को खिलाएं।

घर की सफाई करें

माना जाता है कि शुभ दिन पर घर में देवी-देवाताओं का आगमन होता है। ऐसे में मौनी समस्या के दिन पूरे घर की खासतौर पर सफाई करें। छत और सीढ़ियों की भी अच्छे से सफाई करें। उसके बाद बाथरूम को छोड़कर घर के सभी दरवाजों पर गणेश जी का प्रतीक स्‍वास्तिक का चिह्न बनाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

कौड़ी और तांबे के सिक्के से करें उपाय

कौड़ी और तांबे के सिक्के को लाल रंग के धागे में बांधकर इसे मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,mauni amawasya 2021,vastu dosh

श्रीयंत्र की स्थापना करें

इस दिन भगवान श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन पूजाघर में श्रीयंत्र की स्थापना करके विष्णु जी की पूजा करें। अगर आपके पास श्रीयंत्र नहीं है तो सफेद रंग के कागज में लाल सियाही से श्रीयंत्र बनाकर धन की देवी माता लक्ष्मी के पास रखकर रोजाना पूजा करें। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होगा। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर घर में बरकत बनी रहेगी।

इस दिशा पर लगाएं पितरों की तस्वीर

अगर आपने अभी तक घर में पितरों की तस्वीर नहीं लगाई है तो इसके लिए मौनी अमावस्या का दिन शुभ रहेगा। इन दिन पर घर की उनकी तस्वीर या फोटो ऐसे लगाएं जहां से उनका ध्यान दक्षिण दिशा की तरफ हो। साथ ही दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं उनकी पूजा करें। इससे उनका मार्ग रोशन होने के साथ आपके घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहेगी।

इन वस्‍तुओं का करें धुंआ

घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तुदोष को दूर करने के लिए पूरे घर में गंगाजल छिड़काएं। इसके साथ कपूर, चंदन व लोबान को जलाकर घर के हर कोने में इसका धुंआ फैलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?