न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेन गेट से जुड़े कुछ खास और कारगार वास्तु उपाय, जिनसे घर में रहेगी सुख-शांति

अगर घर के मेन गेट का वास्तु सही हो तो यह नकारात्मक उर्जा को घर में प्रवेश ही नहीं करने देता, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Dec 2017 5:31:33

मेन गेट से जुड़े कुछ खास और कारगार वास्तु उपाय, जिनसे घर में रहेगी सुख-शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता हैं। क्यूंकि यही वो रास्ता होता हैं जिससे घर में सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा का घर में प्रवेश होता हैं। अगर घर के मेन गेट का वास्तु सही हो तो यह नकारात्मक उर्जा को घर में प्रवेश ही नहीं करने देता, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इस नकारात्मक उर्जा से बचने के लिए वास्तु में मेन गेट से जुडी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन बातों को।

* मेन गेट और शुभ चिन्ह

अगर घर के गेट पर मांगलिक चिन्हों को बनाया जाये तो इसे पवित्र माना जाता हैं। जैसे ॐ, श्रीगणेश, स्वस्तिक, शुभ-लाभ आदि बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और बुरी नज़र से घर की रक्षा होती है।

* दरवाज़े का रंग

मेन गेट का रंग महरून, यलो या रेड होना चाहिए। ऐसा होने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। अगर ऐसा करना संभव न हो तो गेट पर इनमें से किसी रंग की पेंटिंग या कोई शो-पीस टांग दें। जिससे इस रंह का आभास हो और नकारात्मकता दूर रहें।

vastu tips related to main gate of house,vastu tips for house,vastu tips for main gate,vastu tips for money,main gate of house

* दरवाज़े और पौधे

मेन गेट के आस-पास तुलसी का पौधा या चमेली की बेल रखना शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा तो वेसे भी घर में होना ही चाहिए, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहे। ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली सारी नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिव में बदल जाती है और गलत दिशा में बने दरवाज़े के दुष्प्रभाव कम होते है।

* दरवाज़ा और विंड चाइम

घर के मेन गेट पर छह छड़ वाली धातु की बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक होता है। इसकी खनखनाहट से मेन गेट के आसपास के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।

* मेन गेट और सजावट

मेन गेट के बाहर ऊपर की ओर वंदनवार लगानी चाहिए। यदि वंदनवार अशोक के वृक्ष की पत्तियों से बनी हो तो बहुत शुभ रहेगा। अगर ऐसा न कर सकें तो बाज़ार में मिलने वाले वंदरवार भी लगा सकते है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो की शुभ रहती हैं, उनका उपयोग किया जा सकता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?