न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में गाड़ी पार्किंग के भी है वास्तु नियम, ध्यान में रखें ये बातें

पार्किंग से जुड़े भी वास्तु नियम हैं। इन नियमों का पालन किया जाना चाहिए जिससे आपको वाहन से जुड़ी कोई परेशानी ना सताए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 4:29:56

घर में गाड़ी पार्किंग के भी है वास्तु नियम, ध्यान में रखें ये बातें

आज के समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके पास वाहन नहीं होगा। वाहन आज के समय की मूलभूत आवश्यकता बन चुका हैं जो व्यक्ति को सहूलियत प्रदान करता हैं। अपने वाहन के लिए व्यक्ति घर में पार्किंग बनवाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इस पार्किंग से जुड़े भी वास्तु नियम हैं। जी हाँ, वास्तु के इन नियमों का पालन किया जाना चाहिए जिससे आपको वाहन से जुड़ी कोई परेशानी ना सताए। तो आइये जानते हैं घर में गाड़ी पार्किंग के वास्तु नियमों के बारे में।

* वाहन के स्थान का फर्श ज्यादा चिकना नहीं होना चाहिए। कोशिश करें कि फर्श की सतह को सामान्य ही बनवाएं।

* बड़े यानी की कार, जीप जैसे वाहन उत्तर-पूर्वी दिशा में पार्क नहीं करना चाहिए। वास्तु दोष के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।वहीं मानसिक परेशानियां भी होंगी। इस ज़ोन में पार्किंग को कवर करने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं।

* छोटे वाहन यानी स्कूटर, बाइक, साइकिल उन्हें ईशान कोण में पार्क करना चाहिए। घर के कोने में कोई भी वाहन पार्क न करें, क्योंकि इस जगह पर निगेटिव एनर्जी ज्यादा होती है।पर ध्यान रहे कि यह बिल्कुल कोने में न हों और 24 घंटे खड़े न रहें।

* कार, स्कूटर या आपके पास जो भी वाहन हों, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि इनको घर में, दक्षिण दिशा की ओर मुँह करके खड़ा न करें, इसे शुभ नहीं माना जाता, इससे यात्रा का पूरा लाभ नहीं मिलता व वाहन का मेन्टेनेंस भी बढ़ सकता है।

vastu tips in hindi,home parking,vastu tips related parking

* अगर आप पार्किंग के लिए मेटल या फाइबर का शेड बनाने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि यह नॉर्थ-ईस्ट जोन में न हो। साथ ही पार्किंग का शेड घर को छूता हुआ नहीं होना चाहिए। वहीं, शेड का स्लोप हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

* अगर आप बेसमेंट में पार्किंग एरिया बनाने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वाहनों का एंट्री गेट उत्तर, पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो।

* गैरेज में वेंटिलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि गैरेज पूरी तरह पैक है तो रोशनदान के पास एग्जॉस्ट फैन लगवा सकते हैं।

* पार्किंग के लिए हमेशा उत्तर दिशा का चुनाव करें।

* अगर पार्किंग के लिए उत्तर दिशा में जगह न हो, तो इसके लिए आप दक्षिण-पूर्व दिशा का भी चयन कर सकते हैं।

* पूर्व और उत्तर दिशा का उपयोग छोटे वाहनों के लिए किया जा सकता है।

* वाहन को ऎसे स्थान पर खड़ा नहीं करें, जिसकी छत पर बीम हो। इसे बीम की सीध से अलग रखते हुए खड़ा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?