न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैसों की तंगी दूर कर सकतें है जूते-चप्पल से जुड़े ये वास्तु टिप्स

आपने कई बार अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि रसोई में चप्पल लेकर ना जाये। क्या आपने इसके बारे में कभी सोचा हैं कि वो ऐसा क्यों बोलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 7:37:57

पैसों की तंगी दूर कर सकतें है जूते-चप्पल से जुड़े ये वास्तु टिप्स

आपने कई बार अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि रसोई में चप्पल लेकर ना जाये। क्या आपने इसके बारे में कभी सोचा हैं कि वो ऐसा क्यों बोलते हैं। दरअसल जूते-चप्पल से जुड़े कई वास्तु होते हैं जिनमें कुछ जगह जूते-चप्पल पहन कर जाना निषेध माना जाता हैं। क्योंकि इससे स्वास्थ्य में नुकसान के साथ साथ आर्थिक रूप से भी नुकसान होता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं जूते-चप्पल से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में। ताकि आप इन्हें जानकर स्वयं की हानि करवाने से बच सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* रसोई में बना भोजन सबसे पहले नैवेद्य देव को अर्पित होता है। ऐसा भी माना जाता है कि वहां देवी अन्नपूर्णा का निवास होता है। इसलिए अगर हम रसोई के भीतर चप्पल पहनकर जाते हैं तो इससे इनका अपमान होता है।

* कभी भी गिफ्ट में आए या चुराए हुए जूते नहीं पहनने चाहिए। ऐसे जूते आदमी को कभी उपर नहीं उठने देते और उसका भाग्य सदा के लिए रूक जाता है।

* अपने कार्यस्थल / ऑफिस में कभी भी भूरे रंग के जूते न पहनें। इससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। बैंकिंग तथा एज्यूकेशनल फील्ड में काम करने वाले लोगों को भी कॉफी कलर या डार्क ब्राउन कलर के जूते पहनना अशुभ रहता है।

* वास्तु के अनुसार उपयोग में आने वाले जूते-चप्पल को एक व्यवस्थित ढंग से, उचित स्थान पर हमेशा पश्चिम की ओर ही रखना चाहिए।

* घर में चप्पल और जूते को सीधा रखना चाहिए। उलटे चप्पल और जूतों को अशुभ माना जाता हैं।

vastu tips for slippers and shoes,vastu

* जब भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं या नौकरी ढूंढने जाएं तो कभी भी फटे हुए और उधड़े हुए जूते न पहनें। इससे असफलता हाथ लगती है और आपको निराश होना पड़ सकता है।

* कभी भी घर में जूते-चप्पल पहन कर भोजन नहीं करना चाहिए। अगर कोई बहुत बड़ी विवशता आ जाए तो बात अलग है। इससे भी दुर्भाग्य आता है।

* जो जूते चप्पल उपयोग के न हों उन्हें घर में ना रखें उन्हें किसी गरीब को दे दें। पुराने जूते चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

* जिन लोगों के घर में जूते इधर-उधर बिखरे रहते हैं, वहां शनि की अशुभता का प्रभाव रहता है। जूते-चप्पलों को व्यवस्थित ढंग से ही रखा जाना चाहिए।

* चप्पल और जूतों को मंदिर और रसोईघर के आस-पास नही रखना चाहिए। इससे स्वास्थ सम्बन्धी समस्या हो सकती हैं और इसे अशुभ भी माना जाता हैं।

* शास्त्रों के अनुसार घर में नंगे पैर ही रहना चाहिए क्योंकि घर में कई स्थान देवी-देवताओं से संबंधित होते हैं उनके आसपास जूते-चप्पल लेकर जाना शुभ नहीं माना जाता है। यदि घर में चप्पल पहनना ही पड़े तो घर के अंदर की चप्पल दूसरी रखें, जिसे बाहर पहनकर न जाएं।

* शनि खराब चल रहा है तो शनिवार को शनि मंदिर में जूते चप्पल किसी जरूरमंद को दान करें। जूते-चप्पल का चोरी होना शुभ संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?