न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घडी से जुड़े वास्तु टिप्स तो समय के साथ-साथ चमका देंगे आपकी किस्मत

आइये जानते हैं घडी से जुड़े वास्तु के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 May 2018 12:40:42

घडी से जुड़े वास्तु टिप्स तो समय के साथ-साथ चमका देंगे आपकी किस्मत

घडी का हमारे जीवन में बड़ा महत्व हैं। घडी समय बताने और घर की सजावट में भी काम आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घडी जिस तरह हमें समय बताती है उसी तरह यह व्यक्ति का समय भी तय करती है कि किस तरह का होगा। जी हाँ, घडी केवल मात्र एक वस्तु ही नहीं हैं बल्कि वास्तु के हिसाब से यह घर की दशा भी तय करती हैं। घडी से जुड़े कई वास्तु है जो जानने योग्य है और वे हमारे अच्छे और बुरे समय को भी तय करते हैं। तो आइये जानते हैं घडी से जुड़े वास्तु के बारे में।

* इस दिशा में न लगाएं घडी

वास्तु में घर की दक्षिण दिशा ठहराव मानी जाती है। इस दिशा में घडी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है। इस दिशा में घडी लगाना मुखिया के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।

* दरवाज़े पर न लागएं घडी

ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घडी पर आ सकता है, जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips for clock,astrology tips

* घर में न रखें बंद घड़ी

घर में बंद घड़ी रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। घर में बंद पड़ी फ़ालतू घड़ियां व अन्य बेकार सामान को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि घड़ी पर धुल न जमें।

* तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं

कई लोग घड़ी को तकिये के नीचे रखकर सोते है। यह आदत वास्तु के अनुसार बिलकुल ही गलत मानी जाती है। ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।

* इस दिशा में घड़ी लगाना है शुभ

पूर्व दिशा में लगाईं घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को नए अवसर की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाईं गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।

* लकी होती है पेंडुलम वाली घड़ी

पेंडुलम वाली घड़ियों के लिए मान्यता है कि यह इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवसर लाती है। पेंडुलम वालो घडी के लिए भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा ही शुभ मानी जाती है।

* घड़ी का समय हमेशा सही रखें

सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घड़ियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।

* किस रंग की घड़ी न लगाएं

घर में हरे या ऑरेंज रंग की और दूकान में काले या डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

* कैसा हो घड़ी का शेप

घर के हॉल में चौकोर व बेडरूम में गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और प्यार बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?