न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वैलेंटाइन राशी के अनुसार दे उपहार जो बना दे आपके साथी की शाम यादगार

प्रेमी-प्रेमिका के लिए वैलेंटाइन डे एक दिन का नहीं, अपितु सात दिनों का त्यौहार है। वैलेंटाइन डे का उन्हें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 2:20:06

इस वैलेंटाइन राशी के अनुसार दे उपहार जो बना दे आपके साथी की शाम यादगार

प्रेमी-प्रेमिका के लिए वैलेंटाइन डे एक दिन का नहीं, अपितु सात दिनों का त्यौहार है। कभी टेडी डे, तो कभी प्रपोज डे तो कभी किस डे... ऐसे करते-करते आखिरकार 14 फरवरी को आता है वैलेंटाइन डे, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि इसी एक दिन के लिए वे खास प्लानिंग करते हैं। उनके लिए हम विशेष रूप से कुछ वैलेंटाइन डे टिप्स लेकर आए हैं। इस दिन क्या करें और क्या ना करें, यह जानने के लिए आप ज्योतिष शास्त्र की मदद जरूर लें। इसलिए यहां हम आपको इन्हीं बारह राशि चिह्नों के आधार पर बताएंगे, कि आपको अपने पार्टनर को कैसा तोहफा देना चाहिए ताकि वह ना केवल उन्हें पसंद आए, साथ ही उनके लिए यादगार भी बन जाए

valentine gifts according to zodiac sign

* मेष राशि (21 मार्च से 19 अप्रैल)

शुरुआत करते हैं मेष राशि से,यदि आपका प्रेमी या प्रेमिका मेष राशि से है तो याद रखिए कि उन्हें रोमांच काफी पसंद है। घूमना-फिरना, नई-नई चीज़ें देखना, नए अनुभव लेना उन्हें अत्यंत प्रसन्नता प्रदान करता है। तो उनके लिए आप वैलेंटाइन डे पर किसी रोमांचक जाने का प्लान बना सकते है।

valentine gifts according to zodiac sign

* वृषभ राशि ( 20 अप्रैल से 20 मई)

महंगी और मार्केट में फैशन सेंस को दर्शाने वाली चीज़ों को इस्तेमाल करने में वृषभ राशि के जातक आगे होते हैं।यदि आपके पार्टनर भी इस राशि के हैं तो कुछ महंगा गिफ्ट लेने के लिए तैयार हो जाइए। महिलाओं को महंगे आभूषण, ब्रांडेड कपड़े पसंद आएंगे और मेल पार्टनर के लिए आप कोई उपकरण ले सकते हैं।

valentine gifts according to zodiac sign

* मिथुन राशि (21 मई से 20 जून)

मिथुन राशि के जातक अपने दोहरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि मिथुन राशि की महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। इसलिए यदि आपकी फी-मेल पार्टनर मिथुन राशि की जातक हैं तो उनके लिए आप कुछ भी करें, उन्हें जरूर पसंद आएगा। जहां तक गिफ्ट की बात है तो आप सुंदर आभूषण, भले ही वह अधिक महंगा ना हो एवं मेल पार्टनर के लिए शर्ट, वॉच, इत्यादि लिया जा सकता है।

valentine gifts according to zodiac sign

* कर्क राशि (21 जून से 22 जुलाई)

यदि आपका प्रेमी या प्रेमिका कर्क राशि से है तो इनके लिए दिल से वैलेंटाइन डे प्लान करें। सब कुछ बेहद रोमांटिक होना चाहिए और आपकी भावनाओं की इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इनके लिए गिफ्ट से कई गुना अधिक आपका प्यार है। लेकिन अगर तोहफा लेना चाहते हैं तो कर्क राशि के पुरुषों को शर्ट, टी-शर्ट, खुद से बनाया गया कोई हैंडमेड तोहफा पसंद आ सकता है। एवं महिलाओं को ब्यूटी एवं घर की सजावट संबंधी तोहफा दें।

valentine gifts according to zodiac sign

* सिंह राशि (23 जुलाई से 22 अगस्त)

सिंह राशी के जातक ज्यादातर अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब प्यार और साथी को खुश करने की बात हो तो इनसे ज्यादा रोमांटिक कोई नहीं हो सकता। इसलिए यदि आपका प्रेमी या प्रेमिका सिंह राशि से है तो, आपसे कई गुना अधिक वह आपके लिए इस वैलेंटाइन डे को खास बनाएंगे।

valentine gifts according to zodiac sign

* कन्या राशि (23 अगस्त से 22 सितंबर)

ये व्यवहार से काफी समझदार माने जाते हैं। इसलिए इस बात से निश्चिंत हो जाएं कि कन्या राशि के जातक आपके द्वारा दिए गए गिफ्ट पर कोई टिप्पणी करेंगे। लेकिन फिर भी आप दिल से उन्हें उनकी ही पसंद का कोई तोहफा देना चाहते हैं तो कन्या राशि के पुरुष को वह दें जिसे वह रोज़ाना के समय में इस्तेमाल कर सकें, ताकि उनके लिए वह तोहफा मूल्यवान सिद्ध हो सके। एवं महिलाओं को कुछ रोमांटिक वस्तु गिफ्ट करें।

valentine gifts according to zodiac sign

* तुला राशि (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)

ये अपनी तुलनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। कैसा भी विषय हो, तोल-मोलकर ही फैसले लेते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि आपके द्वारा दिए गए तोहफे के बारे में भी वे काफी विचार करने वाले हैं, इसलिए इन्हें तो एक परफेक्ट गिफ्ट ही देना पड़ेगा। तुला राशि चिह्न की महिला हो या पुरुष, इन्हें कोई स्टाइलिश वस्तु भेंट करें। जैसे कि ट्रेंडी पर्स, वंच, परफ्यूम, कोई गैजेट, इत्यादि।

valentine gifts according to zodiac sign

* वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

वृश्चिक राशि के जातकों को गिफ्ट देने से पहले अधिक सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नहीं नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उनकी कोई च्वाइस नहीं है, अपितु कोई भी ऐसी वस्तु जो बेहद प्यार से भेंट की गई हो, वृश्चिक राशि के जातक को यकीनन पसंद आती है।श्चिक राशि के पुरुष को किसी बेहतरीन रेस्त्रा में ले जाएं या फिर एक खुशबूदार परफ्यूम भी दे सकते हैं। महिलाओं को एक प्यारा सा आभूषण जैसे कि नेक-पीस, अंगूठी या ब्रेसलेट दे सकते हैं।

valentine gifts according to zodiac sign

* धनु राशि (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

धनु राशि के जातको को अपने रोमांचक एवं हर पल हंसते हुए व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। किंतु जब बात वैलेंटाइन डे की है, तो यह अपने प्रेमी-प्रेमिका की प्लानिंग के ऊपर पूरी नज़र रखते हैं। इनका प्रेमी जबर्दस्त प्लानिंग से इन्हें खुश करे, इस इंतज़ार में रहते हैं।तोहफे में धनु राशि के पार्टनर को वही दें जो उनके काम आए, जो आने वाले समय में उन्हें मदद करे।

valentine gifts according to zodiac sign

* मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी)

यदि आपके प्रेमी या प्रेमिका इस राशि से संबंध रखते हैं तो आपको एक प्रतिशत भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि तोहफे लेकर प्यार को उसमें तोलना इन्हें नहीं पसंद, आपका प्यार ही इनके लिए काफी है। लेकिन अगर फिर भी आप इन्हें कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो अपने हाथ से बनाकर कुछ दें। इसके अलावा मकर राशि की महिलाएं आभूषणों का शौक रखती हैं तो आप यह भी दे सकते हैं।

valentine gifts according to zodiac sign

* कुंभ राशि (20 जनवरी से 18 फरवरी)

अपने कुंभ राशि के पार्टनर के लिए आपको पूरी प्लानिंग करनी होगी। कुछ ऐसा सोचना होगा जो आज तक किसी ने नहीं किया, यह हम नहीं कुंभ राशि के जातक की सोच कहती है। क्योंकि वह अपने पार्टनर से कुछ ऐसी ही आपेक्षा रखते हैं, वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए।सबसे पहले उनके लिए एक रोमांटिक शाम प्लान करें, जिसके पल-पल को आप प्यार से भर दें। इसकी बाद तोहफे में कोई फैशनेबल वस्तु भेंट करें, शायद कुछ ऐसा जिस पर उनकी एक लंबे समय से नज़र थी लेकिन वे ले नहीं पाए।

valentine gifts according to zodiac sign

* मीन राशि (19 फरवरी से 20 मार्च)

इनके लिए गिफ्ट लेने के लिए आपको बस एक अच्छी सोच की जरूरत है। इनके लिए चाहे महंगा नहीं, किंतु कुछ ऐसा गिफ्ट लाएं जो उनके काम आए। जिसे यह यादगार बना सकें और जब भी इस्तेमाल करें तो आपको याद करना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?