न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक धन की हानि होने लग जाए, तो करें तुलसी के ये उपाय

तुलसी के कई औषधीय उपयोग भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के ऐसे कई उपाय हैं जिनकी वजह से बाधाएं दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 11:45:35

अचानक धन की हानि होने लग जाए, तो करें तुलसी के ये उपाय

हिन्दू धर्म में तुलसी का बड़ा महत्व हैं। लगभग हर पूजा में तुलसी का उपयोग किया जाता हैं। हिन्दू घरों में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां तुलसी का पौधा न हो। तुलसी का महत्व इतना होता है कि जो इसका सेवन करता हैं, उसका शरीर पवित्रता को प्राप्त कर लेता हैं। तुलसी के कई औषधीय उपयोग भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के ऐसे कई उपाय हैं जिनकी वजह से बाधाएं दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं तुलसी के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में।

* यदि किसी व्यक्ति को अचानक धन हानि होने लग जाए या स्वास्थ्य खराब हो जाए या किसी की बुरी नजर लग जाए तो तुलसी का यह उपाय करें। उपाय के अनुसार तुलसी के सात पत्ते और सात काली मिर्च मुट्ठी में लें। इसके बाद जिस व्यक्ति की नजर उतारनी है, उसे लेटा दें और मुट्ठी बांध उसके सिर से पैर तक 21 बार ऊँ-ऊँ मंत्र बोलकर वार लें। इसके बाद काली मिर्च पीड़ित व्यक्ति को चबाने को दें और तुलसी के पत्तों को मसलकर निगलने को दें। अंत में प्रभावित व्यक्ति को लेटाकर उसके तलवों को किसी कपड़े से 7 बार या 11 बार झाड़ दें।

* अगर आपको लगता है कि लाख प्रयास के बाद भी आपका व्यापार उन्नति नहीं कर पा रहा है तो आप किसी भी गुरुवार को श्यामा तुलसी के चारो ओर उग आई खर पतवार को किसी पीले वस्त्र में बांधकर अपने व्यापार स्थल में किसी साफ जगह रख दें, व्यापार में गति आ जाएगी।

* अगर आप चाहते है कि आपका पर्स या जेब हमेशा भरी रहे तो अपनी जेब या पर्स में एक पत्ता रख ले। तुलसी रखने से ये पैसे को आपकी और आकर्षित करेगा। अपने नकदी रजिस्टर में भी एक तुलसी का पत्ता रख दे तो वहां भी पैसे को आकर्षित करेगा।

* यदि आप मालामाल होना चाहते हैं तो घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर तुलसी के पौधे गमले में लगाएं। प्रतिदिन तुलसी की उचित देखभाल करें। इस उपाय से आपके घर में धन आने लगेगा और पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी। दरवाजे के दोनों ओर तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जाएगी। यह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

* यह भी माना जाता है कि यदि आपकी कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो कन्या तुलसी के पौधे को घर के दक्षिण-पूर्व में रखकर उसे नियमित रूप से जल अर्पण करें। इससे भी शीघ्र ही योग्य वर की प्राप्ति होती है।

* अगर आप अपने प्रेम में सफलता और ख़ुशी चाहते है तो अपने शरीर के ऊपरी हिस्से विशेष रूप से अपने दिल के आस-पास तुलसी रख ले। येआपको प्रेम में सफलता दिलाएगा और साथ ही आपका साथी के साथ प्यार बढेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?