न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में जरूर दें वास्तु से जुड़ी इन बातों का ध्यान, चमकेगी किस्मत

घर में वास्तु का बड़ा महत्व हैं जिसका अनुसरण कर नकारात्‍मकता में कमी लाई जा सकती हैं और वातावरण को सकारात्मक बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 10:52:38

घर में जरूर दें वास्तु से जुड़ी इन बातों का ध्यान, चमकेगी किस्मत

सभी अपने घर को खुशियों और सुख-सुविधाओं से संपन्न देखना चाहते हैं और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं। लेकिन घर में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रकार की एनर्जी उपस्थित होती हैं जिसका संतुलन बनाना जरूरी हैं अन्यथा इसका असर आपके जीवन और खुशियों पर पड़ना हैं। घर में वास्तु का बड़ा महत्व हैं जिसका अनुसरण कर नकारात्‍मकता में कमी लाई जा सकती हैं और वातावरण को सकारात्मक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।

फर्नीचर का वास्‍तु

वास्‍तु के हिसाब से लिविंग रूम में आपको फर्नीचर, काउच या फिर अन्‍य सामान दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। एक बात का ध्‍यान रखें कि बैठने वाले फर्नीचर को ऐसे रखना चाहिए कि बैठने वाले का मुख उत्‍तर या फिर पूर्व दिशा में रहे। घर में उत्‍तर और पूर्व दिशा को भगवान की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मुख करके बैठना बेहद शुभ माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,success and prosperity,vastu for home

ड्रॉर और अलमारी का वास्‍तु

घर में आम तौर पर कीमती चीजें जैसे गहने और अन्‍य सामान जैसे रुपये और पैसे अलमारी या फिर लॉक वाली ड्रॉर में रखे जाते हैं। मास्‍टर बैडरूम के वास्‍तु के नियमों के अनुसार, आपको अपने कमरे में ड्रॉर और वॉर्डरोब इस प्रकार से रखनी चाहिए कि उसका मुख दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में हो। घर के पैसों के स्‍थान की दिशा वास्‍तु के अनुसार होनी चाहिए तभी आपके घर में बरकत रहती है।

बैडरूम का वास्‍तु

वास्‍तु में बैडरूम को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। वास्‍तु के हिसाब से कमरे में आपको बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्‍थापित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको नींद भी अच्‍छी आती है और घर के मालिक की भी दीर्घायु होती है। कभी भी भूलकर भी दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से आपको बुरे सपने आते हैं और घर में भी दरिद्रता आ सकती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,success and prosperity,vastu for home

डाइनिंग टेबल का वास्‍तु

वास्‍तु के नियमों के अनुसार आपको घर में डाइनिंग टेबल इस प्रकार से रखनी चाहिए कि यह घर के उत्‍तरी-पश्चिमी कोने की तरफ दिखे। अगर आपको डाइनिंग टेबल किचन के पास रखनी है तो भी इसकी दिशा में उत्‍तर-पश्चिमी ही होनी चाहिए। कुछ लोग डाइनिंग टेबल लिविंग रूम के कोने में ही रखते हैं तो भी इसकी दिशा में कोई बदलाव नहीं होता है।

स्‍टडी रूम का वास्‍तु

अगर आपके घर के स्‍टडी रूम भी है तो भी तो इसका वास्‍तु नियम के अनुसार होना चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपने घर में स्‍टडी रूम में टेबल को उत्‍तरी या फिर पूर्वी दिशा में रखें। ऐसा करने से बच्‍चों को अपना पाठ्यक्रम जल्‍दी याद होना शुरू हो जाता है। साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?