न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के बाद फिर से लोटेगी घर में खुशियां, आजमाए सुपारी के ये खास उपाय

आज हम आपके लिए गणेशजी को सबसे ज्‍यादा प्रिय सुपारी से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जो गणेशजी के साथ माता लक्ष्‍मी का भी आशीर्वाद दिलाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 10:45:41

लॉकडाउन के बाद फिर से लोटेगी घर में खुशियां, आजमाए सुपारी के ये खास उपाय

लंबे समय के लॉकडाउन के बाद अब रियायतों के चलते बाजार खुलने लगा हैं और व्यापार चलने लगा हैं। हांलाकि कोरोना का डर अभी भी बरकरार हैं और बढ़ ही रहा हैं। ऐसे में सभी को अपने व्यापार को लेकर फिर से अच्छे दिन आने का इन्तजार हैं ताकि घर में आई आर्थिक परेशानियां कम हो सकें और फिर से खुशियों का आगमन हो सकें। इसलिए आज हम आपके लिए गणेशजी को सबसे ज्‍यादा प्रिय सुपारी से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जो गणेशजी के साथ माता लक्ष्‍मी का भी आशीर्वाद दिलाएगी। तो आइये जानते हैं सुपारी के इन उपायों के बारे में।

बार-बार हो रहे हैं असफल तो

अगर आपको किसी भी काम में बार-बार असफलता मिल रही है। या फिर आपका कोई भी काम बार-बार बनते-बनते रह जाता है तो जब भी उस कार्य को करने जाएं तो एक लौंग का जोड़ा और सुपारी को अपने पर्स में रख लें। काम को करते समय लौंग को मुंह में रख लें और सुपारी को वापस घर लौटकर मंदिर में गणेशजी की तस्‍वीर के सामने रख दें। इससे आपको सफलता मिलेगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,happiness of house,betel nut remedies

संतान के विवाह में आ रही है बाधा

यदि आपके घर में पुत्र या पुत्री के विवाह में देरी हो और सुयोग्‍य साथी नहीं मिल पा रहा है तो आपके लिए सुपारी का यह उपाय विशेष लाभदायी सिद्ध होगा। सुपारी को अबीर लगाकर चांदी की डिब्‍बी में रखकर पूजाघर में किसी शुभ पूर्णिमा के अवसर पर स्‍थापित कर दें। आपके घर में जल्‍दी मंगल बेला आएगी और शहनाई बज उठेगी।

सौभाग्‍य में वृद्धि

सुपारी का प्रयोग जब पूजापाठ में किया जाता है और जनेऊ चढ़ाकर इसकी पूजा की जाती है तो यह अखंडित सुपारी गौरी गणेश का रूप बन जाती है। पूजा के बाद इस सुपारी को आप अपने धन के स्‍थान में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में धन लक्ष्‍मी स्‍थाई रूप से वास करने लगती है और आपके सौभाग्‍य में भी वृद्धि होती है। सुपारी को कलावे में लपेटकर तिजोरी में रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,happiness of house,betel nut remedies

व्‍यापार में तरक्‍की के लिए

व्‍यापार में तरक्‍की प्रदान करने के लिए सुपारी बेहद उपयोगी होती है। शनिवार की रात को पीपल के पेड़ की पूजा करके सुपारी और उसके साथ एक रुपये का सिक्‍का रखें। अगले दिन इसी पेड़ का पत्‍ता तोड़कर वह सुपारी और सिक्‍का उस पर रखें और इस सबको लाल धागे से बांधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके व्‍यापार में भी वृद्धि होती है।

काम में आ रही बाधाएं

पान का एक पत्‍ता लें। उस पर सिंदूर और घी से स्‍वास्तिक का चिह्न बनाएं। उस पत्‍ते पर कलावे में लपेटी हुई सुपारी रखकर पूजा करें। इस उपाय को करने से आपके घर के लोगों के किसी भी काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे।

घर वालों के सलामती के लिए

यदि आपके घर से कोई कहीं बाहर जाए और उसके सकुशल लौटने की प्रार्थना भगवान से करें और उसके वापस आने तक तुलसी के गमले में सुपारी गाढ़ दें। उसके लौटने पर धोकर किसी मंदिर में चढ़ा दें। इसके अलावा सुपारी को अपने ऊपर से 7 बार उबारकर हवन कुंड में डालने से आपके ऊपर से सभी प्रकार की बलाएं दूर होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?