न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार किये गए ये उपाय, दूर करेंगे घर-परिवार की दरिद्रता

इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपनी कुंडली से इन दोषों को दूर करने का कोई उपाय किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Sep 2018 12:25:41

राशि के अनुसार किये गए ये उपाय, दूर करेंगे घर-परिवार की दरिद्रता

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुखमय बीतें और उसके घर-परिवार में कभी कोई परेशानी नहीं आए। लेकिन व्यक्ति की कुंडली में उपस्थित होने वाले ग्रह दोष के कारण उसे अपने जीवन में कष्टों और असफलताओं का सामना करना पड़ता हैं। जिसका असर उसके घर-परिवार की स्थिति पर भी पड़ता हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपनी कुंडली से इन दोषों को दूर करने का कोई उपाय किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए राशि के अनुसार किये जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिनको करने से आपके घर-परिवार की दरिद्रता भी दूर होंगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* मेष राशि

घर की दक्षिण दिशा में गुड़ की डली छोड़कर प्रस्थान करें। इससे कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलेगी। जब भी किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तब यह उपाय करें। राशि स्वामी मंगल के लिए हर मंगलवार को शिवलिंग पर लाल पुष्प और मसूर की दाल चढ़ाएं। हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

* वृष राशि

नियमित रूप से कच्चे चावल सफेद गाय को खिलाने से धन लाभ हो सकता है। किसी भी शुक्रवार से ये उपाय प्रारंभ करें। शुक्रवार के बाद हर रोज ये उपाय अपने घर के बाहर ही करते रहें। चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें। राशि स्वामी शुक्र के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और चावल अर्पित करें। इससे धन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

* मिथुन राशि

हर बुधवार खड़े मूंग का दान करें। किसी सुहागिन को सुहाग का सामान दान करें। सफेद गाय को हरी घास खिलाएं। इन उपायों से घर के सभी दोष दूर होते हैं। घर में वायव्य कोण (घर की पश्चिम-उत्तर दिशा) में पैसा रखेंगे तो शुभ होगा। राशि स्वामी बुध की प्रसन्नता के लिए श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें। समय-समय पर किसी किन्नर को धन का दान करें।

* कर्क राशि

हर रोज घर की पश्चिम दिशा में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाएं। ऐसा करने पर घर के सभी दोष शांत हो जाते हैं। घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बनता है। परिवार में शांति बनी रहती है। राशि स्वामी चंद्र के लिए शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। हर हिन्दी माह में दो चतुर्थियां आती हैं, इन दोनों तिथियों पर चंद्र का पूजन करें।

astrology tips,sunshine tips,astro tips,jeevan mantra

* सिंह राशि

रोज रात को तांबे के लोटे में जल भरें और सुबह जल्दी उठकर अपने घर की पूर्व दिशा में इस जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर-परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। घर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। राशि स्वामी सूर्य की कृपा पाने के लिए हर रोज नित्य कर्मों से निवृत्त होकर सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करें।

* कन्या राशि

अपने घर की उत्तर दिशा में गायों को हरी घास खिलाएं। यदि संभव हो सके तो हर बुधवार किसी भिक्षुक को खड़ा मूंग और गुड़ का दान करें। यह करने से घर में लक्ष्मी का वास होगा। धन का अपव्यय रुकेगा। साथ ही, रुका धन प्राप्त होगा। राशि स्वामी बुध के लिए श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। हरे रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

* तुला राशि

किसी भी शुक्रवार को सुबह के समय घर के वायव्य कोण (पश्चिम-उत्तर दिशा) में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। समय-समय पर ये चावल बदलते रहें। ऐसा करने से मांगलिक कार्य में गति आएगी तथा वैवाहिक कार्य में सफलता मिलेगी। राशि स्वामी शुक्र के लिए शिवजी को चावल और दूध अर्पित करें। शुक्रवार को किसी गरीब बच्चे को दूध का दान करें।

* वृश्चिक राशि

अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी। घर का वातावरण शुभ और पवित्र बना रहेगा। परिवार के सदस्यों की सोच सकारात्मक होगी तो कार्यों में भी सफलता मिलेगी। बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे। राशि स्वामी मंगल के लिए मसूर की दाल और लाल कपड़े का दान करें।

astrology tips,sunshine tips,astro tips,jeevan mantra

* धनु राशि

आपके लिए घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) पूजन कर्म के लिए श्रेष्ठ है। यहां पर भगवान विष्णु की शत् नामावली या सहस्त्र नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से रोग, घर के दोष और नकारात्मकता दूर होगी। घर में प्रगति का माहौल बनेगा। राशि स्वामी गुरु के लिए शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करें। पीले रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

* मकर राशि

घर की पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। हर रोज इस पौधे में जल अर्पित करें। उचित देखभाल करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। मांगलिक कार्य के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। राशि स्वामी शनि के लिए हर शनिवार तेल का दान करें। शनि देव को नीले रंग के पुष्प अर्पित करें। काले कंबल का दान करें।

* कुंभ राशि

घर की पश्चिम-उत्तर दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। इस स्थान पर उपयोगी कागजात को ही स्थान दें। यदि कागजात काफी अधिक हैं तो किसी अन्य स्थान पर इन्हें रख सकते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाएं। राशि स्वामी शनि के लिए काली उड़द का दान करें। हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। शनि को तेल से बने व्यंजन का भोग लगाएं।

* मीन राशि

घर की पूर्वोत्तर (पूर्व-उत्तर) दिशा में देवी-देवताओं के मंदिर बनवाएं। प्रयास करें कि घर में मंदिर, रसोई घर साथ-साथ न हो। यदि रसोई घर में ही मंदिर हो तो मंदिर और गैस चूल्हा एक सीध में न हो। विशेष तौर पर लक्ष्मीनारायण की उपासना आपको भूमि-भवन का लाभ देगी। राशि स्वामी गुरु के लिए हल्दी की गांठ का दान करें। शिवजी को बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?