न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 वस्तुओं का दुबारा प्रयोग लाता है घर में दरिद्रता

हम हमेशा अपने घरों में अपने आराध्य देव के पूजा-पाठ को अंजाम देते हैं। इसके लिए हम कई तरह की वस्तुओं को उपयोग में लाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Nov 2017 5:34:42

इन 4 वस्तुओं का दुबारा प्रयोग लाता है घर में दरिद्रता

हम हमेशा अपने घरों में अपने आराध्य देव के पूजा-पाठ को अंजाम देते हैं। इसके लिए हम कई तरह की वस्तुओं को उपयोग में लाते हैं। इनमें कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो हमेशा काम में आती हैं, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती हैं, जिनका कोई काम नहीं रह जाता है। कभी-कभी हम जाने-अनजाने में पूजापाठ से जुड़ी कई ऐसी चीजें मंदिर में रखी रहने देते हैं जो नेगेटिविटी बढ़ाती हैं, और उनकी वजह से देवी-देवताओं की कृपा नहीं मिल पाती और घर में दरिद्रता आती है और वहां रहने वाले लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा-पाठ के लिए हमें किन वस्तुओं को उपयोग में दुबारा नहीं लाना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इन वस्तुओं के दुबारा प्रयोग से घर में दरिद्रता बढ़ती है और भक्त को पाप भी लगता है।

* तुलसी का सूखा पौधा :

आमतौर पर घर में तुलसी के पौधे का होना शुभ होता है, लेकिन अगर किसी कारणवश आपके घर की तुलसी का पौधा सूख जाता है तो आप उसे नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। यह दरिद्रता को बढ़ावा देता है।

* सूखे हार-फूल :

जब भी घर में पूजा करें तो देवी-देवताओं को हार और फूल जरूर चढ़ाएं। लेकिन पूजा करने के बाद अक्सर ये हार-फूल वहीं रखे-रखे सूख जाते हैं या मुरझा जाते हैं और ऐसे ही पड़े रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सूखे हुए हार-फूल घर में रखना अशुभ होता है। इसीलिए पूजा के बाद जब ये सूखने लगें तो इन्हें घर के गमलों और पौधों में डाल देना चाहिए। ताकि अन्य पौधों के लिए ये खाद का काम कर सकें।

worship,home,astrology tips,astro

* खंडित मूर्ति ना रखें :

अमूमन सभी हिन्दू परिवारों में मंदिर देखा जा सकता है। कुछ लोग घर में अलग से एक पूजा कक्ष बनवाते हैं जहां भगवान की विशाल एवं भव्य मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। किंतु वहीं कुछ लोग घर के किसी एक कोने को भगवान की पूजा के लिए समर्पित करते हुए छोटा-सा मंदिर बनवाते हैं। खैर छोटा हो या बड़ा, घर में बने मंदिर से हर किसी की आस्था एवं भावनाएं जुड़ी होती हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में भूल से भी ‘खंडित मूर्ति’ ना रखें। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसी मूर्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। दूसरी ओर शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार खंडित मूर्तियों की पूजा करने से देवतागण नाराज होते हैं।

* टूटे या खंडित दीपक :

ध्यान रहे कि पूजा पाठ के दौरान हमेशा अखंडित दीपक ही भगवान के सामने जलाएं। अगर वो दीपक मिट्टी का हो और कहीं से जरा सा भी टूट गया हो तो पूजा में उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक की ऐसे दीपक को घर में भी नहीं रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?