न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आइये जानतें है तिजोरी में क्या रखना और क्या नहीं रखना चाहिए

इस बात का भी ध्यान रहे कि तिजोरी में ऐसा कुछ भी ना रखा जाय जिससे धन के आगमन में बाधा उत्पन्न हो। जानिए तिजोरी में क्या रखे और क्या नहीं रखना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Dec 2017 2:56:03

आइये जानतें है तिजोरी में क्या रखना और क्या नहीं रखना चाहिए

तिजोरी जहां पैसा, ज्वेलरी और अन्य बेशकीमती वस्तुएं रखी जाती है। अत: यह जगह बहुत ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। जिससे कि घर में बरकत बनी रह सके और पैसों की कभी कमी न आए। यदि तिजोरी के आसपास कोई नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हैं तो उस घर में कभी भी पैसों कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।शास्त्रों के अनुसार धन , आभूषण को सदैव एक नियत स्थान पर तिजोरी , अलमारी आदि में रखना चाहिए । मान्यता है कि यदि तिजोरी , धन स्थान पर कुछ शुभ वस्तुएं रखें तो माँ लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। इस बात का भी ध्यान रहे कि तिजोरी में ऐसा कुछ भी ना रखा जाय जिससे धन के आगमन में बाधा उत्पन्न हो। जानिए तिजोरी में क्या रखे और क्या नहीं रखना चाहिए।

locker astrology,astrology tips

* पूजा में उपयोग की गई सुपारी में श्रीगणेश का वास होता है। अत: यह तिजोरी में रखने से तिजोरी के आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा सक्रिय रहेगी जो नकारात्मक शक्तियों को दूर रखेगी। पूजा में उपयोग की जाने वाली सुपारी बाजार में मात्र 1 रुपए में ही प्राप्त हो जाती है लेकिन विधिविधान से इसकी पूजा कर दी जाए तो यह चमत्कारी हो जाती है। जिस व्यक्ति के पास सिद्ध सुपारी होती है वह कभी भी पैसों की तंगी नहीं देखता, उसके पास हमेशा पर्याप्त पैसा रहता है।

* तिजोरी में 10-10 के नए नोटों की एक गड्डी रखें, इसके साथ कुछ पीतल और तांबे के सिक्के भी रखें। आप तिजोरी में पीले सिक्के भी रख सकते हैं। इनमें से कुछ सिक्कों को अपने पर्स या जेब में भी रखें।

* तिजोरी को स्थापित करने के बाद यह ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह के मुकदमें के कागजात, धन और आभूषण एक साथ नहीं रखें। इन सभी को एक साथ रखने से तिजोरी के धन में हानि होती है।

* तिजोरी में लाल रंग का कपड़ा बिछाना शुभ रहता है। तिजोरी में रोज़ सुबह शाम धूप,अगरबत्ती अवश्य दिखानी चाहिए।

* तिजोरी में शुभ यंत्र जैसे श्रीयंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, बीसा यंत्र या हत्था जोड़ी की लाल कपडे अथवा चाँदी की प्लेट में स्थापना करने से शुभता बनी रहती है। इन्हें रोज़ धूप अगरबत्ती अवश्य ही दिखाते रहे।

* एक पीपल का पत्ता लें। इस पर देशी घी और लाल सिंदूर मिलाकर ऊं लिख कर इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा कम से कम पांच शनिवार लगातार करें। इस टोटके से धन संबंधित तंगी दूर हो जाएगी।

* पुष्य नक्षत्र के दिन शाम के समय लक्ष्मी पूजन करें। पूजन में चांदी के पुराने सिक्के, नगदी और पांच कौड़ी रखकर उनका केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजन के बाद इन सभी सामान को तिजोरी में रख दें। आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

* मोर पंख लेकर उसमें अच्छा गुलाब का इत्र लगाएं। उसके बाद इस मोर पंख को साफ सफेद रेशमी वस्त्र में बांधकर / लपेटकर तिजोरी में रख दें, इस उपाय को करने से तिजोरी कभी भी खाली नहीं होती है।

* ऐसी मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख को घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से रंक भी राजा बन जाता है। इस शंख में मां लक्ष्मी को आकर्षित करने की क्षमता होती है। इसका स्मरण मात्र से ही बिगड़े काम बन जाते हैं। सोम-पुष्य योग में इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी।



राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका