न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 चीजों में से घर में एक चीज रखना लाता है जीवन में खुशियाँ

आइये जानते हैं उन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पांच सामान्य चीजों को अपने घरों में रखकर आप किस तरह खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 6:48:22

इन 5 चीजों में से घर में एक चीज रखना लाता है जीवन में खुशियाँ

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहें और उसका घर सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहें। इस चाहत की परिपूर्णता के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है और हर संभव कोशिश करता है। वास्तु में आपकी इस चाहत को पूर्ण करने के कई उपाय भी बताए गए हैं। जी हाँ, वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिनको घर में रखने मात्र से जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं उन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पांच सामान्य चीजों को अपने घरों में रखकर आप किस तरह खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

* वीणा से आती समृद्धि

यह एक वाद्य यंत्र है जिसे बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का यंत्र माना जाता है। वीणा को घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बढ़ती है और परिवार एवं बच्चों के बुद्धि में विकास होता है। इसके घर में होने से आपको कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए प्रेरणा मिलती है।

* घी से देवी-देवता रहते प्रसन्न

घर में घी हमेशा रखने और इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ घी को शुभ माना जाता है जो वास्तु दोषों को कम करने में भी सहायक होते हैं। घर में रोजाना देवी-देवताओं को घी के दीपक जलाने से वातावरण शांत होता है। पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व होता है इसलिए इसे घर में हमेशा रखना चाहिए। घी के दीपक जलाने से फैले प्रकाश घर में सकारात्मक उर्जा को बढ़ाते हैं और घर में खुशहाली बढ़ाते हैं।

things to keep in house,astrology tips

* चंदन से कलह होता दूर

चंदन को बहुत ही पवित्र माना जाता है इसकी मनमोहक महक से घर के वातावरण में निहित नकारात्मक उर्जा ख़त्म होती है। देवी-देवताओं की पूजा के लिए चंदन का उपयोग करने से घर में कलह नहीं होती और वातावरण शांत बना रहता है। चंदन का तिलक लगाने से मन और दिमाग दोनों शांत बने रहते हैं।

* शहद से होते वास्तु दोष शांत

घर में शहद रखने से निहित वास्तु दोष शांत होते है एवं उनका प्रभाव कम होता है। पूजा और विधि-विधान में शहद का उपयोग किया जाता है, देवी-देवताओं को शहद अर्पित करने से उनकी कृपा बढ़ती है और सफलता प्राप्त होती है। यदि आप घर पर रोजाना पूजा करते हैं तो शहद अवश्य रखें और भगवान को इसका भोग लगाएं।

* स्वच्छ पानी से मिलती शांति

घर में सदैव स्वच्छ एवं साफ़ जल भरना चाहिए। किसी भी हिस्से में गंदा पानी जमा नहीं होने दें यह घरों में नकारात्मक उर्जा को बढ़ाते हैं जिसकी वजह से अशांति बढ़ती है। आपके घरों में जब भी कोई मेहमान आते हैं तो उन्हें सबसे पहले शीतल जल अवश्य देना चाहिए इससे कुंडली दोष दूर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका