न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किस दिन की जाती है किस काम की शुरुआत, जान ले रहेंगे फायदे में

तो आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस दिन की जाती है किस काम की शुरुआत।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 11:29:14

किस दिन की जाती है किस काम की शुरुआत, जान ले रहेंगे फायदे में

इंसान अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए हमेशा नए काम शुरू करने का प्रयास करता हैं और इसके लिए वह हमेशा शुभ मूर्हत और दिन को चुनता है ताकि उसका काम सफलता को प्राप्त करें। ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व होता हैं। इसलिए नए काम की शुरुआत किस दिन की जानी चाहिए यह बहुत जरूरी हैं। ज्योतिष शास्त्र में नए काम की शुरुआत के लिए हर दिन के विशेष काम बताये गए हैं जो आज हम आपको बताबे जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस दिन की जाती है किस काम की शुरुआत।

* रविवार : औषधि यानी दवाइयों का सेवन का शुरू कर सकते हैं, सवारी, वाहन, नौकरी, पशु खरीदी, यज्ञ, पूजन, अस्त्र-शस्त्र-वस्त्र की खरीदी, धातु की खरीदी, वाद-विवाद के लिए सलाह लेना शुभ है।

* सोमवार : कृषि संबंधी यंत्र खरीदी, बीज बोना, बगीचे में फल के वृक्ष लगाना, वस्त्र तथा रत्न धारण करना, क्रय-विक्रय करना, भ्रमण- यात्रा, कला कार्य, स्त्री-प्रसंग, नए काम की शुरुआत, आभूषण धारण करना, पशुपालन के लिए सोमवार शुभ होता है।

* मंगलवार : जासूसी कार्य, भेद लेना, ऋण देना, गवाही देना, अग्नि संबंधी कार्य, सेना-युद्ध और नीति से संबंधी काम, वाद-विवाद का निर्णय करना, साहसिक कार्य आदि के लिए मंगलवार के लिए शुभ है। मंगलवार को ऋण लेना शुभ नहीं है।

* बुधवार : ऋण देना, शिक्षा-दीक्षा संबंधित काम, विद्या की शुरुआत, बहीखाता बनाना, हिसाब करना, शिल्प कार्य, निर्माण कार्य, नोटिस देना, गृहप्रवेश करना, राजनीति से संबंधित काम के लिए बुधवार शुभ है।

* गुरुवार : ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा लेना, धर्म न्याय संबंधित काम, यज्ञ-अनुष्ठान करना, कला संबंधित शिक्षा का आरंभ करना, गृह शांति पूजन करना, मांगलिक कार्य, नया पद ग्रहण करना, आभूषण धारण करना, यात्रा, नए वाहन का चालन, औषधि सेवन की शुरुआत करना व निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए गुरुवार शुभ है।

* शुक्रवार : पारिवारिक काम की शुरुआत करना, गुप्त बातों पर विचार करना, प्रेम व्यवहार, मित्रता, वस्त्र धारण करना, मणि रत्न धारण करना, निर्माण कार्य की शुरुआत, इत्र, नाटक, फिल्म, संगीत संबंधित काम की शुरुआत के लिए शुक्रवार शुभ है। साथ ही, अनाज भंडार भरना, खेती करना, धान्य रोपण, शिक्षा प्राप्ति के लिए भी ये दिन शुभ है।

* शनिवार : नए घर में प्रवेश करना, नौकर रखना, धातु मशीनरी से संबंधित काम, गवाही देना, नया व्यापार प्रारंभ करना, वाद-विवाद का निपटारा, वाहन खरीदना आदि कार्य शनिवार को किए जा सकते हैं। बीज बोना, कृषि संबंधित काम शनिवार से प्रारंभ नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका