न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्र ग्रहण के बाद इन कामों को करना देता है शुभ फल

27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनट रही

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 7:21:49

चंद्र ग्रहण के बाद इन कामों को करना देता है शुभ फल

27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनट रही। ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हुआ जो 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो गया। यह चंद्रग्रहण उत्तरी अमरीका को छोड़ पृथ्वी के अधिकांश भागों में देखा गया। भारत में यह दिल्ली, पुणे, वाराणसी, बेंगलुरु और मुंबई समेत सभी शहरों में देखा गया। बता दें कि यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले 31 जनवरी को भी माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा था। तब इसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। वैसे तो आमतौर पर माना जाता है कि ग्रहण के की दुष्प्रभाव होते हैं। लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए ज्योतिषियों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान या कुछ देर के बाद अगर हल्की भी बारिश हो जाए तो ग्रहण का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है।

खगोलशास्त्रियों का कहना है कि इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं हुई। देश के अधिकांश हिस्सों में इसे बिना टेलीस्कोप से देखा जा सका। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से कई जगहों पर बादलों की वजह से लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को नहीं देख सके।

चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद कहा जाता है कि ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करने चाहिए। यहां जानिए ऐसे 5 काम जिन्हें चंद्र ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद करना चाहिए:

chandra grahan 2018,chandra grahan,lunar eclipse

-सुबह सुबह करें स्नान

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज जब खत्म हो जाएगा तो सुबह सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के बाद इसे करना जरूरी माना गया है।

-ऐसे कपड़ें करें दान

मान्यताओं के अनुसार, जो कपड़े व्यक्ति चंद्र ग्रहण के दौरान पहना होता है, उसे ग्रहण के समाप्त होने के बाद दान में दे देना चाहिए। इन कपड़ों को किसी गरीब को दान में दे दें।

-स्नान करने के बाद ही पूजा करें

चंद्र ग्रहण के बाद सुबह जब स्नान कर लें तभी इसके बाद जाकर पूजा करें या फिर पूजा घर में जाएं।

- पूजा पाठ करें

चंद्र ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद अगर आपके घर में मंदिर है तो फिर पूजा पाठ करें। या फिर अगर आसपास कोई मंदिर है तो वहां जाकर पूजा अर्चना करें और भगवान को याद करें।

- घर की सफाई करें

यूं तो हमेशा ही घर की सफाई करनी जरूरी होती है। लेकिन चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद अपने घर को अच्छी तरह से धुलना चाहिए और पूरे घर की सफाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?