न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के दिनों में आपके द्वारा किए गए ये काम, करते है भगवान शिव को नाराज़

हम आपको वहीँ काम बताने जा रहे हैं जो सावन के इन दिनों में नहीं किये जाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 1:57:30

सावन के दिनों में आपके द्वारा किए गए ये काम, करते है भगवान शिव को नाराज़

सावन का महीना भोले बाबा की पूजा-पाठ करने का महीना हैं। यह महीना पूजा-पाठ के लिए सबसे उचित माना जाता हैं क्योंकि भगवान शिव को अतिप्रिय हैं। और भगवान शिव भक्तों की भक्ति से खुश होकर उनकी मनोकामनाए पूर्ण करते हैं। लेकिन वहीँ दूसरी ओर सावन के इस पवित्र महीने में कई बातें ध्यान रखने की जरूरत होती हैं, नहीं तो भगवान शिव नाराज हो जाते हैं और भगवान का हमे आशीर्वाद नहीं मिल पाता। आज हम आपको वही काम बताने जा रहे हैं जो सावन के इन दिनों में नहीं किये जाने चाहिए।

* हल्दी ना चढ़ाएं

सावन में शिवजी की पूजा करते समय हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। हल्दी को हमेशा जलधारी में ही चढ़ानी चाहिए।

* दूध के सेवन से बचें

सावन में व्रतधारी को कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल सावन में मौसम परिवर्तन होता है, जिससे कीड़े-मकोड़े भी होते हैं। कभी-कभी गाय-भैंस घास के साथ उन्हें भी खा जाते हैं इसलिए दूध हानिकारक हो जाता है। साथ ही इस समय के दूध के सेवन से वात भी बढ़ता है, जिससे बीमार होने का खतरा बना रहता है।

things not to do,sawan astrology tips,sawan 2018

* बैंगन का प्रयोग ना करें

सावन में बैंगन का खाना भी वर्जित माना गया है। सावन के महीने में आने वाले बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध बताया गया है। अगर हम अशुद्ध होकर से भगवान शिव की प्रार्थना करेंगे तो हमे भगवान का कभी आशीर्वाद नहीं मिल पाएगा। इसलिए बुरे विचार, क्रोध जैसे नकारात्मक चीजों से दूर रहना चाहिए।

* बुरे विचार मन में ना आने दें

सावन को लेकर शिवभक्तों में एक अलग उत्साह नजर आता है। इस समय अपने मन में कभी भी बुरे विचार अपने मन में नहीं लाने चाहिए। इस समय स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए और धर्म संबंधी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।

* इनका ना करें अपमान

सावन में ही नहीं कभी भी बुजुर्ग व्यक्ति, माता-पिता, भाई-बहन, स्त्री, गरीबों और ज्ञानी लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। इस माह में जो भी इन लोगों का अपमान करता है, उन्हें शिवजी की कभी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

things not to do,sawan astrology tips,sawan 2018

* सुबह जल्दी उठें

सावन का महीना आध्यत्म का महीना है, इस समय ईश्वर और भक्त के बीच की दूरी कम होती है। इसलिए इस महीने को सोने में व्यतीत नहीं करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर और शिवजी की पूजा करनी चाहिए। सावन में आसपास सकारात्मक माहौल रहता है, जिससे आपकी प्रार्थना भगवान शिव तक जल्दी पहुंचती है।

* मांस-शराब का सेवन न करें

सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस वजह से इस दिन ही नहीं अपितु कभी भी मांस और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। जीवहत्या पाप है, इससे ना सिर्फ आपको पाप लगता है, बल्कि आपका मन भी अशुद्ध होता है। अशुद्ध मन से भगवान शिव की पूजा नहीं होती है।

* घर में रखें साफ-सफाई

भगवान शिव और माता पार्वती को घर की सफाई बेहद पसंद है इसलिए अपने घर को हमेशा साफ रखें। जिस स्थान पर गंदगी होती है वहां नकारात्मक उर्जा रहती है। इससे भगवान घर में निवास नहीं करते। सावन के महीने पूजा करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

* वृक्ष को नहीं काटें

सावन महीने में ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। इस दौरान किसी भी वृक्ष को नहीं काटना चाहिए, इससे आपके ग्रह दोषों पर प्रभाव पड़ता है। आपके परिवार में जितने भी सदस्य हैं, उतने ही पेड़ लगाने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता दूर रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?