न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संध्या के समय कभी ना करें ये काम वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकशान

कहा जाता है कि शाम के समय कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित हैं और इन्हें करने से देवता रूठ जाते हैं। जिसमें सोने से लेकर पढ़ाई करना भी शामिल है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Oct 2017 7:10:59

संध्या के समय कभी ना करें ये काम वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकशान

कहा जाता है कि शाम के समय कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित हैं और इन्हें करने से देवता रूठ जाते हैं। जिसमें सोने से लेकर पढ़ाई करना भी शामिल है। आज हम हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बता रहे हैं जो कि मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त नहीं किया जाना चाहिए। यहां कुछ काम ऐसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें शाम के समय करने पर व्यक्ति को शारीरिक परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं ऐसे काम जो सूर्यास्त या संध्या समय नहीं करने चाहिए...

* सूर्यास्त के समय अगर आपके घर पर कोई दूध, दही या प्याज मांगने आए तो इन तीनों चीजों को देने से साफ मना कर दें क्योंकि सूर्यास्त के समय किसी बाहरी व्यक्ति को ये तीनों चीजें देने से घर की बरकत समाप्त हो जाती है।

* संध्या काल में प्रेम-प्रसंग की भी पाबंदी बताई गई है। यदि कोई ऐसा करते हैं तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बना रहता है। कहा जाता है कि संध्या काल में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। ऐसे में आप यदि इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और उनकी कुदृष्टि की आप शिकार हो सकते हैं।

* हिन्दू शास्त्रों के अनुसार दिन ढलने के बाद तुलसी को ना तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही उसके पत्तों को छूना चाहिए। ल चढ़ाने के लिए दिन का समय शुभ माना गया है, परंतु शाम के समय आप तुलसी के आगे दीपक जरूर जला सकते हैं।

astrology

* शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, ध्यान रखें कि शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।

* शास्त्रों के अनुसार हमें संध्या काल में भोजन नहीं करना चाहिए। कहते हैं, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें अक्सर ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि बहुत ज्यादा भूख लगी भी हो तो इस वक्त आप हल्का-फुल्का नाश्ता या फल आदि ले सकते हैं। हां, यदि कोई बुजुर्ग या बीमार है तो यह नियम उनपर लागू नहीं होता।

* जिस समय दिन के दो पहर आपस में मिल रहे होते हैं, उस समय सोना नहीं चाहिए। ना तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और ना ही धार्मिक दृष्टि से उचित माना गया है। शाम के समय सोने वाले लोग मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं और उनका आलस्य भी बढ़ता है। बुजुर्ग और गर्भवती स्त्री शाम के समय जरूर सो सकती है। शास्त्रों के अनुसार जिन घरों में शाम के समय लोग सोते हैं, उनसे धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

* शाम के समय वेद पाठ भी न हो तो बेहतर है। इस समय देवी-देवताओं की का स्मरण और उनका ध्यान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। वेद पाठ एक खास कर्म हैं, जिन्हें कभी भी और कैसे भी करना उचित नहीं माना गया है। इसे ब्रह्म मुहूर्त में करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

* वहीं शाम के वक्त पढ़ाई भी नहीं करनी चाहिए, जबकि सुबह के वक्त पढ़ाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका