न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु में इन चीजो का आंगन पर गिरना बेहद अशुभ, देती हैं आने वाले प्रकोप का संदेश

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता हैं और ये आपके जीवन में आने वाले प्रकोप को दर्शाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 8:07:46

वास्तु में इन चीजो का आंगन पर गिरना बेहद अशुभ, देती हैं आने वाले प्रकोप का संदेश

घर में रखी हर चीज से वास्तु जुड़ा होता हैं जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता हैं। वास्तु में कई शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं जो आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता हैं और ये आपके जीवन में आने वाले प्रकोप को दर्शाती हैं। वास्तु में इन चीजों का गिरना जीवन में अशुभता लाने को दर्शाता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

नमक का अचानक हाथ सेगिरना

नमक एक ऐसी चीज है जिसे हम दिन भर में कम से कम 3 से 4 बार हाथ में तो जरूर ही लेते हैं। अगर यह अचानक से आपके हाथ से गिरकर फर्श पर फैल जाए तो इसे वास्‍तु के हिसाब से बहुत ही दोषपूर्ण माना जाता है। नमक का हाथ से गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्‍मक प्रभाव को भी दर्शाता है। यह घटना अगर महीने-दो महीने में एक बार हो तो कोई बात नहीं है, लेकिन अगर आपके साथ अक्‍सर ऐसा होता है तो आपको यह देखने की जरूरत है कि आपके घर में कोई वास्‍तुदोष तो नहीं है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है।

vastu tips,vastu tips in hindi,inauspicious things

तेल का गिरना

तेल को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है और यह हर घर में प्रयोग होता है। विशेष रूप से सरसों का तेल हर घर में प्रयोग होता है। नवग्रहों में शनि को न्‍याय का देवता माना गया है। तेल अगर गलती से फर्श पर गिर जाए तो इसे भी वास्‍तुदोष से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा होने से आपके कार्यों में बाधाएं आती हैं और आपको अक्‍सर ही धन की हानि होने लगती है।

दूध का गिरना

ऐसा हो सकता है कि कभी भूल से आपके हाथ से दूध गिर जाए या फिर गैस पर चढ़ा हुआ दूध उबलकर गिर जाए, लेकिन अगर आपके साथ अक्‍सर ऐसा हो रहा है तो आपको थोड़ा सा सावधान होने की जरूरत है। कोई वजह है जो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा कर रही है और इसके कारण ही ऐसा होता है कि आप दूध गैस पर रखकर भूल जाते हैं या फिर दूध का ग‍िलास आपके हाथ से छूटकर गिर जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,inauspicious things

सिंदूर का गिरना

अगर सिंदूर लगाते वक्‍त आपके हाथ से अक्‍सर यह जमीन पर गिर जाता है तो यह कतई शुभ संकेत नहीं है। ऐसा होने पर आपको भगवान से अपने पति की दीर्घायु की कामना करनी चाहिए और हर सोमवार को शिवजी का व्रत करना आरंभ कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सभी प्रकार के दुष्‍प्रभाव कम होंगे।

काली मिर्च हाथ से बिखर जाएं

अगर आपके हाथ से काली मिर्च गिरकर बिखर जाएं तो मान लीजिए कि कोई ऐसी वजह है कि जो आपके संबंधों में विच्‍छेद को बढ़ा रही है। ऐसे में पति और पत्‍नी को विशेष रूप से सावधान हो जाना चाहिए। काली मिर्च का हाथ से गिरना नकारात्‍मकता को बढ़ावा देता है। ऐसा होने पर आपको दूसरों से बहस में नहीं पड़ना चाहिए।

खाने की चीजों का हाथ से गिरना

अगर खाना परोसते वक्‍त आपके हाथ से खाने की चीजें अक्‍सर गिरने लगें तो यह मान लेना चाहिए कि अन्‍नपूर्णा देवी आपसे किसी बात से नाराज हो सकती हैं। ऐसा आपके किचन में किसी वास्‍तुदोष के कारण हो सकता है। किचन से वास्‍तुदोष को दूर करने के लिए दक्षिण दिशा में एक छोटा सा बल्‍ब लगाना चाहिए। इसके साथ आप चाहें तो किचन में मां अन्‍नपूर्णा की छोटी सी तस्‍वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको शुभ प्रभाव प्राप्‍त होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?