न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : जीवन संवार सकते हैं शिवजी द्वारा बताए गए कलयुग के ये राज

शिवपुराण में वर्णित एक प्रसग के अनुसार्ब भगवान शिव ने मां पार्वती को कलयुग के कुछ राज बताए थे जिन्हें जानकर और अपनाकर व्यक्ति अपना जीवन संवार सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 10:36:32

सावन स्पेशल : जीवन संवार सकते हैं शिवजी द्वारा बताए गए कलयुग के ये राज

शिव का अतिप्रिय महीना सावन चल रहा हैं जिसमें भगवान शिव धरती पर आकर भक्तों की परेशानियों का निवारण करते हैं। ऐसे में सावन के इस महीने में कई उपाय कर शिव को प्रसन्न किया जाता है। शिवपुराण में बताई गई बातें भी व्यक्तिके जीवन पर सकरात्मक असर डालती है। शिवपुराण में वर्णित एक प्रसग के अनुसार्ब भगवान शिव ने मां पार्वती को कलयुग के कुछ राज बताए थे जिन्हें जानकर और अपनाकर व्यक्ति अपना जीवन संवार सकता हैं। तो आइये जानते हैं शिवजी द्वारा बताए गए कलुयुग के उन राज के बारे में।

क्या है सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पाप

माता पार्वती भगवान शिव से यह पूछती है कि आखिर मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पाप क्या है? भगवान शिव ने उनकी शंका मिटाते हुए उन्हें उनके इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म होता है सत्य बोलना तथा सत्य का साथ देना। मनुष्य यदि झूठ बोलता है अथवा वह झूठ का साथ देता है तो यह सबसे बड़ा पाप है। इसलिए हर मनुष्य को अपने मन, अपने काम तथा अपनी बातों से हमेशा उन व्यक्तियों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए जिनमें सच्चाई हो तथा हर परिस्थिति में सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,shivpuran,secrets of kalyug

कुछ भी करने से पूर्व रखें इस बात का ध्यान

मनुष्य को उसके हर काम का साक्षी खुद ही बनाना चाहिए, चाहे फिर वह अच्छा कर्म हो या बुरा। मनुष्य को कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि उसके कर्मों को कोई देख नहीं रहा। कई लोग कोई गलत काम करते समय मन में यह भाव रखते है कि उन्हें उनके इस कार्य को करते हुए कोई नहीं देख रहा जिस कारण उन्हें उस कार्य को करते समय किसी भी बात का भय नहीं रहता। परन्तु वास्तविकता का उसे ज्ञान नहीं होता। अत: मनुष्य को अपने हर कर्म का साक्षी खुद ही होना चाहिए। यदि मनुष्य कोई भी पाप करने से पूर्व यह भाव अपने मन में रखेगा तो वह अपने आप को किसी भी पाप को करने से रोक लेगा।

हमेशा अपने नियंत्रण में रखें ये 3 चीजें

मनुष्य को हमेशा अपनी वाणी, मन और कर्मों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल भोगना पड़ता है। मनुष्य को कभी भी अपने मुंह से किसी के लिए भी अपशब्द नहीं निकालने चाहिए तथा उसे अपने मन को अपने नियंत्रण में रखना चाहिए, क्योंकि यदि मनुष्य इन पर अपना काबू नहीं रख पाता तो यही अंत में मनुष्य के सर्वनाश का कारण बनते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,shivpuran,secrets of kalyug

सफलता पाने के लिए रखें इस बात का ध्यान

संसार में मनुष्य को कोई न कोई वस्तु अत्यधिक प्रिय होती है या मनुष्य का उस ओर अत्यधिक लगाव हो जाता है जिस कारण लगाव और मोह का एक जाल सा बन जाता है जिससे बहार निकल पाना मनुष्य के लिए असंभव हो जाता है। इससे मुक्ति पाए बिना मनुष्य कभी भी सफलता नहीं पा सकता अत: भगवान शिव ने इससे बचने का एक उपाय बताया है। मनुष्य को जिस किसी भी वस्तु आदि से लगाव होता प्रतीत हो रहा हो उसे उस वस्तु में दोष तलाशना आरंभ कर देना चाहिए। सोचना चाहिए कि यह कुछ पल का लगाव हमारी सफलता में बाधा पैदा कर रहा है जो हमारी पूरी जिंदगी को व्यर्थ कर देगा। इस प्रकार सोचने से मनुष्य धीरे-धीरे अपने आपको उस वस्तु के मोह से दूर होता हुआ पाएगा और अपने कामों में सफल होने लगेगा।

इस तथ्य को जान लेने पर मनुष्य कभी दुखी नहीं रहेगा

यदि मनुष्य अपनी तृष्णा अथवा इच्छाओं पर काबू पा ले तो उसे किसी भी प्रकार के दु:ख का सामना नहीं करना पडे़गा, क्योंकि मनुष्य की अनावश्यक इच्छा ही समस्त दुखों की जननी होती है। भगवान शिव के द्वारा माता पार्वती को समझाए गए इस ज्ञान में जीवन के समस्त दुखों के निवारण की बात की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार