न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हथेली के ये संकेत दर्शाते हैं आपकी अच्छी किस्मत, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे है जो अच्छी किस्मत की ओर इशारा करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 6:33:41

हथेली के ये संकेत दर्शाते हैं आपकी अच्छी किस्मत, आइये जानें

हस्तरेखा शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के जीवन के शुभ-अशुभ के बारे में जाना जा सकता हैं और आने वाले समय में व्यक्ति की किस्मत का आंकलन किया जा सकता हैं। हथेली में दिखाई देने वाले संकेत व्यक्ति के जीवन की गाथा बताते हैं। कुछ निशान आपको बुलंदियों पर ले जा सकते हैं तो कुछ निशान होने से व्यक्ति को कभी-कभी गर्दिश के दिन देखने पड़ सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे है जो अच्छी किस्मत की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

- त्रिशूल का निशान हथेली पर होना बहुत शुभ माना जाता है। यह निशान जिस रेखा या पर्वत के ऊपर होता है, उसका शुभ प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। साथ ही जिस रेखा की ओर इसका सिर होता है, उसके भी प्रभाव में वृद्धि होने लगती है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत पर है तो उसके हाथ में शिवयोग बनता है, इससे धन की कमी नहीं होती, परोपकारी और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm shows good fortune

- कुछ लोगों की हाथों की उंगली पर छतरीनुमा निशाना पाया जाता है। जिनकी उंगली पर यह निशान होता है, वह काफी परोपकारी और दयालु स्वभाव के होते हैं और इनको समाज में काफी सम्मान भी मिलता है। इनके दयालु स्वभाव के कारण कई लोग इनका अनुचित फायदा उठा ले जाते हैं और पारिवारिक जीवन में भी इनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

- शास्त्रों में स्वास्तिक का निशान बहुत शुभ माना जाता है, अगर यह निशान हथेली पर मौजूद होता है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। इनको जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। देवताओं और इष्ट देवों का इनके उपर आशीर्वाद बना रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm shows good fortune

- कमल का निशान भगवान विष्णु का निशान कहा गया है। अगर यह निशान हथेली पर मौजूद होता है तो विष्णु योग कहलाता है। इन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है और भाग्य भी इनका साथ देता है। जिनकी हथेली पर यह निशान मौजूद होता है वह वाकपटुता में कुशल और नेतृत्व में माहिर होते हैं।

- तराजु का निशान हाथ पर होना बहुत शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिसके हाथ पर तराजु का निशान होता है उनके उपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। यह निशान लक्ष्मी योग बनाता है। जिनके हाथ पर यह निशान होता है, वह बुद्धिमान, ज्ञानी और कुशल वक्ता होते हैं, इनका हर जगह सम्मान होता है और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। अगर यह निशान शुक्र पर्वत पर होता है तो ब्रह्म योग बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका